लाइव न्यूज़ :

विकिपीडिया पर बर्थडे की गलत तारीख दर्ज होने से भड़की कंगना रनौत, बोलीं- "वामपंथियों ने विकिपीडिया हाईजैक किया"

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 13:21 IST

एक्ट्रेस का कहना है कि विकिपीडिया पर उनके जन्मदिन और निजी जीवन के बारे में जो जानकारी साझा की गई है वह बिल्कुल भी सही नहीं है।  

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के जन्मदिन को लेकर विकिपीडिया पर गलत जानकारी हुई साझाकंगना रनौत अपने बर्थडे डेट गलत लिखे होने पर विकिपीडिया पर हुई नाराज कंगना बोली वामपंथियों वे विकिपीडिया को हाईजैक कर लिया

मुंबई: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों के लिए खबरों की सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच, उनके एक नया बयान खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कंगना ने पोस्ट करते हुए विकिपीडिया पर उनके जन्मदिन की गलत तारीख बताने का बड़ा आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि विकिपीडिया पर उनके जन्मदिन और निजी जीवन के बारे में जो जानकारी साझा की गई है वह बिल्कुल भी सही नहीं है।  

दरअसल, कंगना का जन्मदिन 23 मार्च को होता है लेकिन विकिपीडिया पर 20 मार्च को उनका जन्मदिन बताया गया है, जिसके कारण उनके फैन्स और करीबियों को लगता है कि उनका जन्मदिन 20 मार्च को है और वह उन्हें उसी दिन बधाई देते हैं। 

"विकिपीडिया को वामपंथियों ने किया हाईजैक"- कंगना

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट करते हुए लिखा, "विकिपीडिया पर वामपंथियों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है, मेरे बारे में ज्यादातर जानकारी जैसे मेरा जन्मदिन और मेरी ऊंचाई, पृष्ठभूमि जैसी सारी जानकारियां पूरी तरह से गलत है, मैं इसे कितना भी सुधारने की कोशिश करें, यह फिर से गलत हो जाता है...वैसे भी कई रेडिया चैनल, फैन क्लब और मेरे प्रिय लोग 20 मार्च को मुझे जन्मदिन की बधाइयां देते हैं।"

एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे कहा कि हालांकि मेरा जन्मदिन 23 मार्च को होता है और सभी से निवेदन है कि विकिपीडिया की जानकारी को सही न मानें वो भ्रामक और गलत है। 

मालूम हो कि कंगना अगले हफ्ते अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। पिछले साल एक्ट्रेस अपने बर्थडे के दिन वैष्णों देवी मंदिर गई थी, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने फैन्स के साथ साझा की थी। ऐसे फैन्स उनके 36वें बर्थडे के लिए ब्रेसबी से उका इंतजार कर रहे हैं कि इस बार एक्ट्रेस किस अंदाज में अपने स्पेशल डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में कंगना साउथ स्टार राघव लॉरेंस के साथ नजर आएंगी। पी वासु द्वारा अभिनीत, चंद्रमुखी 2 ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। पहली फिल्म में स्टार रजनीकांग और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका में शानदार अभिनय किया था।

इसके अलावा कंगना आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आएंगी, जो उनकी पहली एकल निर्देशित फिल्म भी है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर और श्रेयस तलपड़े प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वह तेजस में भी नजर आएंगी जिसमें वह एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। आने वाले महीनों में, दर्शक कंगना को मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता इन द पाइपलाइन में भी देखेंगे।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम