लाइव न्यूज़ :

Tejas: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए पहुंची कंगना रनौत, बोलीं मेरी टीम में राष्ट्रवाद की भावना जगा दी

By धीरज मिश्रा | Updated: October 17, 2023 18:16 IST

कंगना अपनी आगामी फिल्म तेजस को लेकर प्रमोशन में जुटी हैं। बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कंगना ने अपने गुजरात दौरे के दौरान केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार किया। कंगना ने लिखा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का यह दौरा मेरे लिए बेहद ही रोमांचकारी अनुभव था।

Open in App
ठळक मुद्देस्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंची कंगना रनौत कंगना ने कहा मेरी टीम में राष्ट्रवाद की भावना जगा दी है27 अक्टूबर को कंगना की फिल्म तेजस रिलीज हो रही है

Kangana Ranaut: राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तेजस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कंगना ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर गुजरात का दौरा किया। कंगना ने अपने गुजरात दौरे के दौरान केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार किया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। कंगना ने लिखा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का यह दौरा मेरे लिए बेहद ही रोमांचकारी अनुभव था। 

मेरी टीम में राष्ट्रवाद की भावना जगा दी

कंगना ने आगे कहा कि भारत के पहले चुने गए प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें उनकी योग्य कुर्सी पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई। क्योंकि वह अंग्रेजी में बहुत अच्छे नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह शिव ने सती के क्षत-विक्षत शरीर को अपनी भुजाओं में उठाया उसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को उठाया।

आज भारत की अखंडता के पीछे का कारण भी वहीं हैं। जैसा कि हम जानते हैं। यहां इस गुमनाम राष्ट्रीय नायक के लिए इस तरह के गीत ने मुझमें और मेरी आगामी फिल्म तेजस की मेरी पूरी टीम को गर्व महसूस कराया है और राष्ट्रवाद की भावना जगा दी है। 

27 अक्टूबर को तेजस होगी रिलीज 

कंगना की फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें हैं। कंगना इस फिल्म में वायु सेना अधिकारी के तौर पर दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के गीत लोगों को पसंद आ रहे हैं और दर्शक कंगना के इस नए अवतार को देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

कंगना ने इस फिल्म के लिए चार महीने का कठोर प्रशिक्षण लिया। इस फिल्म में कंगना के साथ अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी सहित अन्य कलाकार हैं।  

टॅग्स :Sardar PatelKangana RanautगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?