लाइव न्यूज़ :

महेश बाबू के 'बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड कर सकता' वाले बयान का कंगना रनौत ने किया समर्थन, कहा- इसका बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: May 12, 2022 22:08 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महेश बाबू के 'बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड कर सकता' वाले बयान पर कहा कि वह (बाबू) सही कह रहे थे कि बॉलीवुड उन्हें 'अफोर्ड' नहीं कर सकता और इससे मैं सहमत हूं। मुझे मालूम है कि कई फिल्मकार उनसे संपर्क कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश बाबू ने हाल में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें 'अफोर्ड' नहीं कर सकता और इस बयान के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। कंगना ने कहा कि बाबू तो सिर्फ तथ्य बता रहे थे। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का समर्थन करते हुए गुरुवार को कहा कि अभिनेता अपने फिल्म जगत के प्रति "सम्मान" जता रहे थे और उनके बयान को बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए। 

बता दें कि महेश बाबू ने हाल में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें 'अफोर्ड' नहीं कर सकता और इस बयान के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। कंगना से उनकी फिल्म 'धाकड़' के ट्रेलर लान्च के दौरान बाबू की टिप्पणी के बारे में प्रश्न किया गया था, इस पर कंगना ने कहा, "वह (बाबू) सही कह रहे थे कि बॉलीवुड उन्हें 'अफोर्ड' नहीं कर सकता और इससे मैं सहमत हूं। मुझे मालूम है कि कई फिल्मकार उनसे संपर्क कर चुके हैं।" कंगना ने कहा कि बाबू तो सिर्फ तथ्य बता रहे थे। 

कंगना ने कहा, "उनकी पीढ़ी ने अपने दम पर तेलुगु फिल्म जगत को भारत में नंबर एक फिल्म जगत बना दिया है। अब बॉलीवुड उन्हें यकीनन 'अफोर्ड' नहीं कर सकता। मुझे नहीं समझ आ रहा कि इसे विवाद का रूप क्यों दिया जा रहा है।" कंगना ने कहा, "उन्होंने (बाबू) केवल अपने फिल्म उद्योग के प्रति सम्मान दिखाया है और हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि तेलुगु फिल्में पिछले 10 से 15 वर्षों में बढ़ी हैं....उन्हें कुछ भी थाली में परोस कर नहीं दिया गया। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।" 

अभिनेत्री ने कहा कि वह दो फिल्म उद्योगों में भाषा विवाद के बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं क्योंकि इस "देश में अनेक भाषाएं हैं और सभी महत्वपूर्ण हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इस पर जवाब देने आई हूं।" कंगना की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :महेश बाबूकंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम