लाइव न्यूज़ :

आदित्य पंचोली केस में बढ़ी कंगना की मुश्किलें, कोर्ट ने बहन रंगोली के साथ दोनों को जारी किया समन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 11:32 IST

कंगना रानौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने समन जारी किए है। कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई कोर्ट की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है।आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के बार फिर मुसीबत में पड़ गई हैं। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के मानहानि केस में मुंबई की एक अदालत ने कंगना और रंगोली के लिए समन जारी किया है। 

आदित्य पंचोली के वकील का कहना है कि कंगना और रंगोली के खिलाफ चार समन जारी किए गए है। पहला आदित्य पंचोली और कंगना रनौत, दूसरा आदित्य पंचोली और रंगोली चंदेल, तीसरा ज़रीना वहाब और कंगना रनौत और चौथा ज़रीना वहाब और रंगोली चंदेल। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है जिसमें कंगना और रंगोली को कोर्ट में आना पड़ेगा।  

कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी। इसके बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था, जो 13 साल पुराना मामला था। इन सब आरोपों को खारिज करते हुए आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। 

हाल ही में आदित्य पंचोली की वाइफ ने अपने पति के पक्ष में बोला है, 'मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। आदित्य ने मुझसे कभी कुछ नही छुपाया है। मुझे पता है 13 साल पहले क्या हुआ था। आदित्य ने कुछ गलत नहीं किया है।' अब देखना है कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है।

टॅग्स :कंगना रनौतआदित्य पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?