लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने PM Modi के लॉकडाउन के फैसले पर साधा निशाना, कहा- अमीर उद्योगपतियों की मदद करने का समय नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 10:27 IST

कमल हसन ने ट्वीट करके मजदूरों और ग्रामीण लोगों के लिए चिंता जताई है। इतना ही नहीं एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके फैसले के लिए निशाना भी साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अब पूरे देश के लोग 14 अप्रैल तक घरों में रहेंगे और कोरोना को हराने की जंग लड़ेंगें

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अब पूरे देश के लोग 14 अप्रैल तक घरों में रहेंगे और कोरोना को हराने की जंग लड़ेंगें। लॉकडाउन में जरुरी सामान की चीजें मिलती रहेंगीं। ऐसे में पीएम के इस ऐलान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।  ऐसे में मशहूर अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) ने ट्वीट किया है।

कमल हसन ने ट्वीट करके मजदूरों और ग्रामीण लोगों के लिए चिंता जताई है। इतना ही नहीं एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके फैसले के लिए निशाना भी साधा है।कमल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर हर एक सामाजिक र राजनीतिक मुद्दे पर समय समय पर बोलते रहते हैं।

कमल हसन ने तमिल भाषा में ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कमल ने ट्वीट करके लिखा है कि सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए कि 21 दिनों तक लॉकडाउन के दौरान मजदूर और ग्रामीण अपना पेट भरने के लिए कहां जाएंगे और उनकी दूर्दशा को नजरअंदाज नहीं करें। यह महज अमीर उद्योगपतियों की मदद करने का समय नहीं है। छोटे और मध्यम उद्योगों ने हमेशा हमारी अर्थव्यवस्था को बचाया है। जो लोग उन्हें नजरअंदाज कररते हैं, वे अपनी स्थिति खो देंगे, यह इतिहास है।

कमल हसन के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट कर रहे हैं। कमल हसन ने एक्टिंग के साथ राजनीति में भी कदम रखा है। वह हर एक मुद्दे पर बात रखने से कभी भी पीछे नहीं रहते हैं।

दुनियाभर में 100 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से  18 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित की है। भारत में इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 

टॅग्स :कमल हासनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!