लाइव न्यूज़ :

CAA पर बॉलीवुड एक्टर ने कहा- मेरे पास दादा और पिता के दस्तावेज नहीं हैं तो क्या मुझे पाकिस्तानी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 16:35 IST

कमाल ने कहा कि मेरे पास मेरे अलावा किसी के भी दस्तावेज नहीं है तो क्या मैं भी बंग्लादेशी या पाकिस्तानी घोषित हो जाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिलिया में छात्रों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट पर भी बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर ट्वीट आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन सेलेब्स को आड़े हाथों ले रहे हैं जो इन सभी प्रकरण पर चुप हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है।

इससे पहले पूर्वात्तर के राज्यो में इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस मुद्दे पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अब इस पर प्रोड्यूसर और एक्टर कमाल आर खान ने अपनी राय व्यक्त की है।

कमाल ने कहा कि मेरे पास मेरे अलावा किसी के भी दस्तावेज नहीं है तो क्या मैं भी बंग्लादेशी या पाकिस्तानी घोषित हो जाऊंगा। बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने वाले कमाल आर खान का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि मेरे परदादा, दादा, पिता और मैं खुद एक ही गांव में जन्मे हैं लेकिन मेरे पास मेरे अलावा इनमें से किसी के भी दस्तावेज नहीं हैं। इसका यह मतलब मुझे बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी घोषित कर दिया जाएगा, जबकि मैं खुद एक भारतीय हूं, इसका मतलब यह है कि 99% लोग भारतीय होने के काबिल ही नहीं रहेंगे।

जामिया मिलिया में छात्रों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट पर भी बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर ट्वीट आ रहे हैं। इतना ही नही सोशल मीडिया पर लोग उन सेलेब्स को आड़े हाथों ले रहे हैं जो इन सभी प्रकरण पर चुप हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस