लाइव न्यूज़ :

Kalki box office collection: प्रभास की फिल्म ने 1 हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया, एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 13, 2024 11:55 IST

प्रभास की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थीं। लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म व्यावसायिक हिट साबित हुई है। 2017 में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की रिलीज के बाद प्रभास की ड़े बजट की कई फिल्में फ्लॉप रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया हैफिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन 548 करोड़ रुपये हो गया है

Kalki box office collection: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म  कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सिनेमाघरों में 16वें दिन पौराणिक महाकाव्य पर आधारित  साइंस-फिक्शन फिल्म ने भारत में 5.2 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन 548 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार को फिल्म 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी और रविवार तक यह एनिमल के 553 करोड़ रुपये के घरेलू कलेक्शन से आगे निकल सकती है।

प्रभास की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थीं। लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म व्यावसायिक हिट साबित हुई है। 2017 में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की रिलीज के बाद प्रभास की ड़े बजट की कई फिल्में फ्लॉप रहीं। कल्कि 2898 एडी से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म  600 करोड़ रुपये के बजट के साथ भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।  नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु भाषी राज्यों में लोकप्रिय रही।  हिंदी बेल्ट में भी यह आश्चर्यजनक रूप से सफल रही। 

16वें दिन तक कल्कि के तेलुगु संस्करण ने 255 करोड़ रुपये कमाए हैं।  रिलीज़ के 16वें दिन, तेलुगु संस्करण ने केवल 1.4 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी संस्करण ने उससे दोगुनी कमाई की।  कमल हासन की इंडियन 2 की रिलीज से तेलुगु संस्करण प्रभावित हुआ। विश्लेषक रमेश बाला के अनुसार, वैश्विक स्तर पर, कल्कि 2898 एडी ने अपने तीसरे शुक्रवार को 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। पिछले साल दो भारतीय फिल्में,  जवान और पठान इस मील के पत्थर को पार करने में सफल रहीं। दोनों ही शाहरुख खान की फिल्में थीं। 

कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं। फिल्म से एक फ्रेंचाइजी शुरू होने की उम्मीद है। इसका सीक्वल भी बन रहा है। निर्देशक नाग अश्विन ने बताया है कि सीक्वल के लिए लगभग 20 दिनों की शूटिंग हो चुकी है। हालांकि अगले भाग के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :प्रभासबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारअमिताभ बच्चनदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?