लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने सबके सामने खुद को कहा 'कलंक', मूवी से पिता सुनील दत्त का है गहरा कनेक्शन-जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2019 09:50 IST

कलंक के ट्रेलर लॉन्च में संजय दत्त ने खुद को 'कलंक' कहा है। खास बात ये इस फिल्म मेंं उनके पिता के नाम का प्रयोग किया गया है।

Open in App

मल्टी स्टारर फिल्म कलंक का ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त एक दमदार और अहम रोल प्ले कर रहे हैं। जिसको फैंस एक लंबे समय तक याद रखने वाले हैं।

इस फिल्म में संजय का के नाम का उनके पिता से गहरा नाता है इसलिए ये उनके लिए और भी खास है। दरअसल फिल्म में संजय का नाम बलराज चौधरी है। आपको बता दें सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। बॉलीवुड में एंट्री के दौरान उन्होंने अपना नाम बलराज दत्त से बदलकर सुनील दत्त कर लिया था। 

बॉलीवुड में उस वक्त बलराज साहनी काफी पॉप्युलर थे और सुनील दत्त नहीं चाहते थे कि लोग दोनों के नाम में कन्फ्यूज हों। अब कलंक में संजय अपने पिता के असली नाम के साथ आ रहे हैं ऐसे में ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है।

संजय ने खुद को बताया कलंक

हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान संजय ने खुद को कलंक कहा है। दरअसल संजय दत्त से सवाल किया गया कि कई कलंक ऐसे होते हैं जो थोप द‍िए जाते हैं, सबके अपने अपने अनुभव होते हैं इस पर आपको क्या अनुभव है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि मैं तो खुद कलंक हूं, वैसे थोपने से ज्यादा मैंने खुद कमाया है। लेकिन अब सारे कलंक साफ हो गए हैं। संजय दत्त का जवाब सुनकर मौजूद सभी स्टार्स ने ताल‍ियों के साथ एक्टर का सपोर्ट किया।

कलंक फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और साोनाक्षी सिन्हा अहम रोल में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

टॅग्स :कलंकसंजय दत्तसुनील दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?