लाइव न्यूज़ :

काजल अग्रवाल ने बताई बॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी कमी, बोलीं- "साउथ के मुकाबले यहां नैतिकता-अनुशासन...

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2023 16:52 IST

मैं हमेशा बॉलीवुड की मेहरबान रहूंगी कि मुझे वहां कई मौके मिले हैं काम करने को लेकिन साउथ सिनेमा में ईको-सिस्टम, नैतिकता, मूल्यों, अनुशासन है जिसे मैं पसंद करती हूँ और मुझे लगता है कि इसी की कमी बॉलीवुड में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बताईं बॉलीवुड की कमी काजल अग्रवाल को दक्षिण सिनेमा में काम करके घर जैसा होता है महसूस हिंदी सिनेमा में अनुशासन और नैतिकता की कमी है

मुंबई: जानी-मानी अदाकार काजल अग्रवाल ने हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री कई शानदार फिल्में की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में किए कामों को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण सिनेमा एक अनुकूल उद्योग है और इसे यहां बहुत आसानी से काम किया जा सकता है। काजल अग्रवाल ने साउथ सिनेमा की तारीफ करते हुए कहा, "दक्षिण उद्योग के नैतिकता, मूल्य, अनुशासन को काफी पसंद करती हैं। इसके इतर हिंदी सिनेमा में इन पहलुओं की कमी को वह महसूस करती हैं।" 

एक्ट्रेस काजल ने कहा कि लोग अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से करना चाहते हैं क्योंकि यह एक अधिक राष्ट्रव्यापी मान्यता प्राप्त भाषा है। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह खुद बॉम्बे गर्ल हैं और वह यहीं जन्मी और बड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना करियर साउथ इंडस्ट्री से शुरू किया है। 

दक्षिण सिनेमा में काम करके होता है घर जैसा एहसास 

अपने साक्षात्कार में काजल ने कहा कि उन्होंने मुंबई में रहकर बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन उन्हें जैसा साउथ सिनेमा में महसूस होता है ऐसा यहां नहीं होता। एक्ट्रेस ने कहा कि दक्षिण सिनेमा में काम करते हुए हैदराबाद और चेन्नई में रहना घर में रहने जैसा एहसास कराता है। 

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में काजल ने कहा कि साउथ सिनेमा निश्चित रूप से बहुत स्वीकार कर रहा है लेकिन मुझे लगता है कि कोई छूट नहीं है या कड़ी मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है और सफलता का कोई आसान तरीका नहीं है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो हिंदी में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं क्योंकि यह अधिक राष्ट्रव्यापी मान्यता प्राप्त भाषा है।

दक्षिण सिनेमा एक बहुत ही अनुकूल उद्योग है, यह बहुत स्वीकार्य है, दक्षिण सिनेमा में शानदार तकनीशियन हैं, अद्भुत निर्देशक और अभूतपूर्व सामग्री है जो सभी चार भाषाओं- तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उत्पन्न होती है।

एक्ट्रेस ने कहा कि हाँ हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम हिंदी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। मैं हमेशा बॉलीवुड की मेहरबान रहूंगी कि मुझे वहां कई मौके मिले हैं काम करने को लेकिन साउथ सिनेमा में ईको-सिस्टम, नैतिकता, मूल्यों, अनुशासन है जिसे मैं पसंद करती हूँ और मुझे लगता है कि इसी की कमी बॉलीवुड में हैं। 

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड की फिल्म 'क्यों! हो गया ना' से डेब्यू किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में काजल ने 'सिंघम', 'स्पेशल 26', 'दो लब्जों की कहानी', 'मुंबई सागा', जैसी कई हिट फिल्में दी है। 

आने वाले दिनों में फैन्स काजल को कमल हसन और प्रिया भवानी शंकर के साथ तमिल एक्शन फिल्म इंडियन 2 में देखेंगे। फिल्म में सिद्धार्थ, गुलशन ग्रोवर और रकुल प्रीत सिंह भी दिखाईं देगें। 

टॅग्स :काजल अग्रवालसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम