लाइव न्यूज़ :

सिल्वर स्क्रीन पर जल्द वापसी करने जा रही हैं अजय देवगन की ये एक्ट्रेस, अक्षय कुमार के साथ भी कर चुकी हैं काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 21, 2019 15:52 IST

Open in App

साउथ की अव्वल एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों तमिल और हिंदी में बन रही 'इंडियन 2' में कमल हासन, नाना पाटेकर के साथ काम कर रही हैं. अक्षय कुमार के साथ भी उन्हें जल्द ही एक फिल्म में कास्ट किया जा सकता है. वैसे काजल अपने फिल्मी करियर को लेकर कभी परेशान नहीं होती. साउथ की यह धाकड़ अभिनेत्री वहां हमेशा तीन-चार फिल्मों को लेकर व्यस्त रहती हैं. हिंदी में 'सिंघम', 'स्पेशल 26' जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम करने के बावजूद उनका करियर कुछ खास करवट नहीं ले पाया है.

हालांकि यहां भी उनका सम्मोहन बदस्तूर कायम है. काजल बताती हैं, ''इसमें कोई शक नहीं है कि साउथ की फिल्मों ने मुझे काफी मान सम्मान दिया है. वहां मैंने आठ साल में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एकाध फिल्म छोड़कर मैंने वहां लगातार हिट फिल्में दी हैं. इसकी तुलना में हिंदी में मेरी सिर्फ दो-तीन फिल्में रिलीज हुई हैं. दोनों जगह संतुलन बनाकर काम करने का एक अलग ही मजा है.

'' रियल लाइफ और एक्टिंग का जिक्र चलने पर काजल कहती हैं, ''सच तो यह है कि न चाहते हुए भी एक्टिंग के लिए आपको बहुत सारी बातों का ख्याल करके चलना पड़ता है. आप अपने फिजिकल मेंटेनेंस पर ज्यादा देने लगते हैं.'' ढेरों एड फिल्मों में नजर आ चुकीं काजल फिल्मों की शूटिंग न हो तो एड फिल्मों को लेकर व्यस्त हो जाती हैं. काजल मूलत: मुंबई की हैं. यहा पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उनकी पहली फिल्म थी, 'क्यों हो गया न'. इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की सहेली का रोल किया था.

वह कहती हैं, ''पर यह मेरे करियर की अच्छी शुरुआत नहीं थी. मुझे सिर्फ छोटे-छोटे रोल ही मिलने लगे, जबकि साउथ में कई अच्छे ऑफर मुझे मिले.'' काजल प्रेस फोटोग्राफर्स की पसंदीदा हीरोइन हैं. खुद उन्हें भी इस बात का एहसास है. काजल कहती हैं, ''फोटोग्राफर्स हमारे प्रोफेशन का एक हिस्सा हैं. आपको ग्लैमर वर्ल्ड में रहने में वे आपकी काफी मदद करते हैं. काफी हद तक हमारा ज्यादातर ग्लैमर उनके कैमरे के कमाल का नतीजा होता है. मैं तो सिर्फ अपने लुक को लेकर कान्शस रहती हूं.''

टॅग्स :काजल अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

फ़ैशन – ब्यूटीHartalika Teej 2024: साउथ की इन एक्ट्रेस की तरह हरतालिका तीज पर हो तैयार, लुक देख दीवाने हो जाएंगे सजना...

बॉलीवुड चुस्कीSingham Again: खतरनाक तेवर में आई रोहित की लेडी सिंघम दीपिका, किलर स्माइल से फैंस हुए घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया