लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन से मिले कोरियाई सिंगर जैक्सन वांग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 16:37 IST

म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के बाद जैक्सन मुंबई स्थित ऋतिक रोशन के घर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान जैक्सन ने ऋतिक के पापा और मम्मी से मुलाकात की उनसे बात की। जैक्सन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में मुलाकात के बारे में बताते हुए अपने अनुभव का साझा किया। 

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर के-पॉप स्टार जैक्सन वैंग ने ऋतिक रोशन से की मुलाकात।जैक्सन वैंग ऋतिक रोशन के घर उसने मिलने पहुंचे। दोनों सितारों की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की मशहूर के-पॉप स्टार जैक्सन वैंग के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऋतिक के पापा राकेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से परिवार के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें जैक्सन भी नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, मुंबई में हाल ही में म्यूजिक फेस्टिवल 'लोलापालूजा इंडिया' मे शामिल होने के लिए के-पॉप स्टार जैक्सन आए थे। जैक्सन ने यहां अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसके बाद उन्हें फैन्स का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के बाद जैक्सन मुंबई स्थित ऋतिक रोशन के घर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान जैक्सन ने ऋतिक के पापा और मम्मी से मुलाकात की उनसे बात की। जैक्सन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में मुलाकात के बारे में बताते हुए अपने अनुभव का साझा किया। 

ऋतिक रोशन ने जैक्सन के लिए पार्टी की होस्ट 

कोरियाई सिंगर जैक्सन ने लिए एक्टर ऋतिक ने अपने घर में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान सभी ने साथ में फोटो क्लिक करवाई, जिसमें राकेश रोशन, पिंकी रोशन और ऋतिक जैक्सन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। मुंबई में हुए इंटरनेशनल म्यूजिक इवेंट में ऋतिक रोशन का पूरा परिवार जैक्सन की परफॉर्मेंस देखने के लिए पहुंचा था।

राकेश रोशन ने एक तस्वीर साझा कर खुशी जताते हुए कहा कि जैक्सन वैंग की मेजबानी करके अच्छा लगा। वैंग जैसे प्रतिभाशाली और जमीन से जुड़े युवा सिंगर से मिलकर बेहद खुशी हुई है। 

जैक्सन ने दोबारा भारत आने की इच्छा जताई 

कोरियाई सिंगर जैक्सन वैंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट तस्वीर साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने ऋतिक रोशन और उनके साथ फोटो शेयर कर खुशी जताई। उन्होंने अपने पोस्ट में दोबारा भारत आने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि ये बेहतरीन अनुभव रहा और मैं एक बार दोबारा भारत आकर परफॉर्मेंस करना चाहता हूं।

जैक्सन ने लिखा, #Magicman in Lollapalooza India 2023... हमेशा यात्रा करना चाहता था, आखिरकार में, एयरपोर्ट पर आप सभी के साथ एक अद्भुत अनुभव किया। आप सभी को शो में देखा और नए दोस्त बनाए, इतना सम्मान मिला, बहुत खुशनसीब हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे भारत दोबारा आने का मौका मिलेगा। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारKorea
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल