लाइव न्यूज़ :

जापान में विनाशकारी भूकंप से बचकर सुरक्षित लौटे जूनियर एनटीआर, परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: January 2, 2024 11:11 IST

जूनियर एनटीआर अपनी जापान यात्रा से लौट आए हैं। उन्होंने देश में आए विनाशकारी भूकंप को लेकर ट्वीट किया।

Open in App

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जापान में आए खतरनाक भूकंप से बाल-बाल बचकर देश लौट चुके हैं। एक्टर अपने परिवार के साथ जापान में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, वह अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और अपने दो बच्चों, भार्गव और अभय के साथ जापान में थे। 

उन्होंने 2 जनवरी को एक्स पर अपनी घर वापसी की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने जापान में आए भूकंप के लिए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "जापान से आज घर वापस आया और भूकंप के झटकों से बहुत सदमे में हूं। पिछला पूरा सप्ताह वहां बिताया और प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करता हूं। मजबूत रहो, जापानॉ।" 

मालूम हो कि 1 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जापान में कई इमारतें ढह गई। करीब आठ लोगों की मौत हो गई और देश में अभी भी भूकंप के झटके आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

बात करें जूनियर एनटीआर के काम के मोर्चे की तो एनटीआर निर्देशक कोराटाला शिवा की 'देवरा' में व्यस्त हैं, जो दो भागों में रिलीज होगी। अभिनेता ने क्रिसमस 2023 और नए साल के दौरान काम से एक छोटा सा ब्रेक लिया था।

1 जनवरी को 'देवरा' के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर उपहार में दिया और वादा किया कि पहली झलक 8 जनवरी को जारी की जाएगी। 'देवरा' का पहला भाग 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :साउथ सिनेमाजापानभूकंपहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच