लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांग ट्रोल हुईं जूही चावला, लोगों ने कहा- आपके पास तो इतना पैसा है फिर भी....

By अमित कुमार | Updated: December 14, 2020 09:38 IST

एक्ट्रेस जूही चावला अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जूही का एक डायमंड ईयररिंग गुम हो गया है, जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी हो या स्टार्स जब कोई बहुमूल्य चीज खोती है तो तकलीफ दोनों को एक जैसा ही होता है। एक्ट्रेस जूही चावला का एक डायमंड ईयररिंग जो वो 15 साल से इस्तेमाल कर रही थी, अचानक गुम गया।जूही रिंग खोने से उदास हैं और वह सोशल मीडिया पर लोगों से उसे ढूढ़ने की मदद मांग रही हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जूही चावला ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी एक डायमंड ईयररिंग मुंबई एयरपोर्ट पर खो गई है। 

जूही चावला ने इसके साथ अपने रिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से इसे ढूढ़ने में मदद करने की अपील की। जूही ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से इस ईयररिंग को पहनती आ रही हैं। जूही ने कहा कि अगर कोई उनकी मदद कर सकता है, तो उन्हें खुशी होगी। जूही के इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनसे मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि आपको क्या फर्क पड़ता है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि आपके पास तो इतना पैसा है नया खरीद लो। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी उन्हें उनकी ईयररिंग के बारे में कोई खबर मिलेगी तो वो उन्हें जरूर सूचित करेंगे। वहीं दूसरे शख्स ने जूही के इस ट्वीट पर मजे लेते हुए कहा कि पिछले दिनों उनका हेलमेट भी गुम हो गया जिसे वो 10 सालों से इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर जूही के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :जूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच