लाइव न्यूज़ :

कंगना-राजकुमार की 'जजमेंटल है क्या' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, फैंस ने कहा-सुपरहिट होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2019 11:21 IST

जजमेंटल है क्या ट्रेलर में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार मालूम पड़ रहा है।

Open in App

कंगना रनौत और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जजमेंटल है क्या का ट्रेलर सस्पेंस, रामोंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। ट्रेलर आते ही फैंस के बीच छा गया है।

शुरू से लेकर अंत तक का ट्रेलर कंफ्यूजन और उत्सुकता से भरा हुआ है।ट्रेलर देखने के बाद से फैंस के इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।ट्रेलर में बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव लीड भूमिका में है। ट्रेलर में सस्पेंस की अच्छा तड़का लगाने जैसा लग रहा है।  ट्रेलर देखने के बाद लोग भरोसे के साथ कह रहे हैं कि कंगना और राजकुमार की ये फिल्म सुपरहिट होगी।

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि फिल्म में हत्या के कातिल को ढूंढने के इर्द-गिर्द कहानी है। इस कहानी में पुलिस की सुई बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव पर घूम जाती है, जिसमें वह खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं और एक-दूसरे को फंसाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार मालूम पड़ रहा है। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

फिल्म को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, कंगना रनौत, अमायरा दस्तूर और जिम्मी शेरगिल मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतराजकुमार रावजज मेंटल है क्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?