लाइव न्यूज़ :

Judgemental Hai Kya के पहले गाने The Wakhra Song के लिए कंगना रनौत ने पहनी बेहद शॉर्ट ड्रेस, जारी हुआ गाने का टीजर

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 13:36 IST

ट्रेलर में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार मालूम पड़ रहा है। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

Open in App

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल इस फिल्म का नाम पहले मेंटल है क्या रखा गया था। इसके बाद बढ़ते विवाद के चलते इसका नाम चेंज किया गया। रिसेंटली अब फिल्म के पहले गाने वखरा स्वैग रिलीज किया  गया है। 

इस गाने में राजकुमार राव और कंगना का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में कंगना रनौत ने बेहद शॉर्ट सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं राजकुमार राव भी पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं। बाला जी मोशन पिक्चर्स की ओर से शेयर किए इस टीजर में बताया गया कि पूरे गाने को सोमवार यानी 8 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

छा गया जजमेंटल है क्या का ट्रेलर

क्वीन के बाद एक बार फिर से राजकुमार राव और कंगना रनौत फिल्म साथ में कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शुरू से लेकर अंत तक का ट्रेलर कंफ्यूजन और उत्सुकता से भरा हुआ है।ट्रेलर देखने के बाद से फैंस के इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।ट्रेलर में बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव लीड भूमिका में है। ट्रेलर में सस्पेंस की अच्छा तड़का लगाने जैसा लग रहा है।  ट्रेलर देखने के बाद लोग भरोसे के साथ कह रहे हैं कि कंगना और राजकुमार की ये फिल्म सुपरहिट होगी।

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि फिल्म में हत्या के कातिल को ढूंढने के इर्द-गिर्द कहानी है। इस कहानी में पुलिस की सुई बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव पर घूम जाती है, जिसमें वह खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं और एक-दूसरे को फंसाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार मालूम पड़ रहा है। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

टॅग्स :कंगना रनौतराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?