लाइव न्यूज़ :

जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे जॉनी लीवर, कहा- उनकी नकल करके हुआ मशहूर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 17:03 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में उनके घर पर निधन हो गया। इस बीच मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि उनकी नकल करके ही वो इतने मशहूर हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे81 साल की उम्र में जगदीप का हुआ निधनजगदीप को कॉपी करके ही जॉनी लिवर ने सीखी थी कॉमेडी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने बुधवार को 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वहीं, मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए जॉनी ने बताया कि उन्होंने जगदीप को कॉपी करके ही कॉमेडी करनी सीखी थी और इसी के जरिए वो मशहूर हुए।

कब्रिस्तान पहुंचे जॉनी लिवर

जगदीप के बारे में बात करते हुए जॉनी लीवर (Johnny Lever) ने बताया, 'उन्हें कॉपी कर उनकी मिमिक्री करता था। लोग कहते थे कि जगदीप साहब की कॉपी एक लड़का करता है। मेरा नाम उनको कॉपी करते-करते हुआ। उनके साथ काम करने का मौका भी मुझे मिला। वो हमेशा अच्छी बातें ही सीखते थे। बहुत बड़े आर्टिस्ट थे वो। लोग जगदीप साहब के डायलॉग्स बोलते हुए थिएटर से बाहर निकलते थे।'

सूरमा भोपाली के नाम से हुए मशहूर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर हुए जगदीप के साथ बच्चन ने ‘शोले’ और ‘शहंशाह’ फिल्म में काम किया था। उनका यह किरदार लोगों आज भी याद रखते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। बच्चन ने कहा कि जगदीप ने अभिनय की अपनी अनूठी शैली विकसित की थी। जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेता के रूप में भाभी, बरखा और बिंदया जैसी फिल्मों के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

टॅग्स :जॉनी लीवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम