लाइव न्यूज़ :

कभी भी तेलुगु पिक्चर नहीं करेंगे जॉन अब्राहम, खुद को बताया हिंदी फिल्म हीरो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 17:51 IST

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बताया कि वो एक हिंदी फिल्म के हीरो हैं और वो वो कभी भी तेलुगु या अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्म नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन अब्राहम अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म "अटैक: पार्ट वन" की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अक्सर ही अपनी फिटनेस और एक्शन फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्टर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अब्राहम ने कहा कि वो वो एक हिंदी फिल्म हीरो हैं और वो कभी भी तेलुगु या अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्म नहीं करेंगे। एक्टर ने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

India.com को दिए इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने उन अफवाहों पर विराम लगाया, जिसमें कहा जा रहा था कि वो जल्द ही एक तेलुगु फिल्म में नजर आने वाले हैं। इन अफवाहों को लेकर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "मैं कभी भी रीजनल फिल्म नहीं करूंगा। मैं एक हिंदी फिल्म का हीरो हूं। मैं सिर्फ वहां रहने के लिए सेकेंड लीड के तौर पर कोई फिल्म नहीं करूंगा। मैं सिर्फ उस व्यवसाय में रहने के लिए अन्य अभिनेताओं की तरह तेलुगु या कोई क्षेत्रीय फिल्म नहीं करने जा रहा हूं।"

फिलहाल जॉन अब्राहम अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म "अटैक: पार्ट वन" की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में है। ये फिल्म कल यानि 1 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म "अटैक" की रिलीज के बाद जॉन दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ फिल्म "पठान" की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमदीपिका पादुकोणशाहरुख खानजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?