लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते-2 की रिलीज डेट टली, पहले 'राधे' के साथ ईद पर होनी थी रिलीज

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 12:35 IST

Satyameva Jayate 2 फिल्म को 12 मई को रिलीज किया जाना था। हालांकि मेकर्स ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए रिलीज को टाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण सत्यमेव जयते-2 की रिलीज डेट मेकर्स ने टालीफिल्म की रिलीज की नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया हैपिछले साल भी इस फिल्म की रिलीज डेट टाली गई थी, इस बार ईद पर रिलीज होनी थी

कोरोना महामारी का असर पिछले एक साल से फिल्म इंडस्ट्री पर भी नजर आ रहा है। पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के कारण कई फिल्मों की रिजीज टाली गई थी। वहीं, कुछ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। ऐसी उम्मीद थी इस साल हालात बेहतर होंगे।

हालांकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने एक बार फिर फिल्ममेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालात को देखते हुए जॉन अब्रामह स्टारर  'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज को फिलहाल टालने का फैसला किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

ये फिल्म पहले सलमान खान की 'राधे' के साथ ईद पर 12 मई को रिलीज होने वाली थी। ऐसे में माना जा रहा था दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि अब ऐसी कोई संभावना नहीं बची है। 'राधे' को हालांकि ईद पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जरूर रिलीज करने का फैसला किया गया है।

'सत्यमेव जयते 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट आगे बढ़ाने की बात कही हैं। पोस्ट में लिखा हुआ है- 'इस संकट के समय, जनता की सुरक्षा और स्वास्थ की परवाह करते हुए हम अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की तारीख निर्धारित समय से आगे बढ़ा रहे है। फिल्म के बारे में हम आगे की जानकारी बाद में देते रहेंगे। तब तक मास्क लगाएं और दो गज की दूसरी बनाए रखें। जय हिंद।' 

 हम आपको देते रहेंगे. तब तक दो गज की दूरी और मास्क लगाए रखिये. अपना और अपनों का ध्यान रखें, जय हिन्द!'

पहले ये फिल्म बीते साल अक्टूबर में रिलीज होनी थी। हालांकि तब भी कोरोना के कारण इसे आगे खिसका दिया गया। फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो सकी थी। बाद में फरवरी में इसे पूरा किया गया। 

इस फिल्म का निर्देश मिलाप जावेरी ने किया है और टी-सीरीज की ओर से इसका प्रोडक्शन किया गया है। कई लोग ये भी मान रहे हैं कि मेकर्स के फिल्म आगे खिसकाने के पीछे कोरोना के साथ-साथ सलमान खान की 'राधे' भी है।

टॅग्स :जॉन अब्राहमसत्यमेव जयतेकोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार