लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी की फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, दिखाया जाएगा तीन पीढ़ियों का रोमांस

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 07:26 IST

फिल्म की कहानी की बात करें तो जॉन अब्राहम को इसकी कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने पहली बार में ही फिल्म को करने के लिए हामी भर दी। जॉन के अलावा अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकाश्वी नायर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी होंगे। फिल्म में जॉन पहली बार एक सरदार की भूमिका में दिखाई देंगे।

जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी जल्द ही अर्जुन कपूर की अगली फिल्म में उनके दादा-दादी का अहम किरदार निभाने वाले हैं। मेकर्स ने उनके फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है। दोनों बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक क्रॉस बार्डर लव स्टोरी है जो साल 1947 से लेकर 2020 तक के सफर को दिखाएगी।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। काश्वी नायर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी होंगे। इस फिल्म में जॉन पहली बार एक सरदार की भूमिका में दिखाई देंगे। जॉन के अलावा अदिति भी इस किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम इस फिल्म के को-प्रड्यूसर भी हैं।

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी पहली बार आएगी नजर

वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह पहली बार किसी ‘ड्रामेडी’ (ड्रामा और कॉमेडी) फिल्म में साथ दिखेंगे। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग आधी हो चुकी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ गया था।

फिल्म की शूटिंग पर चल रहा है काम

करीब तीन महीने बाद 25 अगस्त से फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हो चुकी है। निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार कदम रखने वाले काशवी नायर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। उन्होंने इससे पहले 2013 में आयी एक्शन थ्रिलर डी-डे में निखिल आडवाणी की सहायता की थी और टीवी सीरीज ‘पीओडब्लू: बंदी युद्ध के’ में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। इस फिल्म को सीमापार के जवां होते अदाकारों की प्रेम कहानी के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी को अनुजा चौहान, अमितोष नागपाल और नायर ने मिलकर लिखा है।

टॅग्स :जॉन अब्राहमअदिति राव हैदरीअर्जुन कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!