लाइव न्यूज़ :

Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी के बीच छिड़ी जंग, धांसू एक्शन-दमदार डायलॉग ने जीता फैंस का दिल

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2021 15:43 IST

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released: मुंबई सागा फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जो 80 के दशक की कहनी पर बनी है। यह फिल्म बंबई के मुंबई होने पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों को साइन किया है। जॉन-इमरान के अलावा ट्रेलर में प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रॉनित रॉय, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर की झलक भी देखने को मिली है। फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज होगी।

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released: दो दिन पहले ही जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म  'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। ट्रेलर में फुल एक्शन और दमदार डयलॉग का मिश्रण दिखाई पड़ रहा है। जॉन  अब्राहम का लुक शूटआउट एट वडाला से काफी मिल रहा है। 

ट्रेलर के शुरुआत में ही जॉन अब्राहम का पावरफुल एक्शन देखने को मिलता है। गैंगस्टर अमर्त्य राव की भूमिका में जॉन अब्राहम दिख रहे हैं। जॉन अब्राहम को पकड़ने के लिए इमराश हाशमी काफी मेहनत करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इमरान पुलिस के अवतार में बिल्कुल अलग ही दिखाई दे रहे हैं। 

 दरअसल, जॉन को पकड़ने के लिए इमरान को दस करोड़ मिलने वाले होते हैं। यही वजह है कि वह जॉन को पकड़ने में अपनी पूरी जान झोंकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुंबई सागा’ एक्शन क्राइम फिल्म है। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। 

पहले खबर ऐसी आ रही थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम को बेचे गए थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और अब अगले महीने यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमसुनील शेट्टीगुलशन ग्रोवरप्रतीक बब्बरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!