लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: आलिया भट्ट का जेएनयू हिंसा पर फूटा गुस्सा, कहा-यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 12:02 IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिनके द्वारा जेनएयू में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में रविवार रात जमकर बवाल हुआ है। चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इस पर बॉलीवुड सितारों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

हर कोई अलग अलग तरह से इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहा है। मुंबई में कुछ सेलेब्स ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में अब हिंसा पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिनके द्वारा जेनएयू में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।  आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हर दिन परेशान करने वाला है। हो क्या रहा है???जब छात्र, अध्यापक और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमला होने लगे तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलाना चाहिए।

आलिया की ये स्टोरीज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के लिए तरह तरह के फोटो शेयर करती रहती हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?