लाइव न्यूज़ :

गांव की जिंदगी को बेहद ही खूबसूरती से दर्शाती है 'पंचायत', लॉकडाउन में लोगों के चेहरे पर ला रही मुस्कान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2020 09:28 IST

नीना गुप्ता ने शुभमंगल ज्यादा सावधान में जितेंद्र कुमार की मां का रोल किया था और अब यहां गांव की सरपंच का। वह हर काम बहुत उत्साह के साथ करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवेबसीरीज में हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शकों को कड़वी सच्चाई से रुबरु कराया गया है।वेबसीरीज पंचायत में गांव और वहां की जिंदगी का सजीव चित्रण है। 

अमेजन पर 8 एपिसोड की वेबसीरीज 'पंचायत' इस वक्त भारत भर में घरों में धूम मचा रही है। शुभमंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना के समलैंगिक साथी का रोल अदा करने वाले जितेंद्र कुमार इसमें प्रमुख भूमिका में हैं। जितेंद्र के मुताबिक खुशी की बात है कि वेबसीरीज लॉकडाउन में भी लोगों के चेहरे पर खुशी ला रही है। यह गांव की जिंदगी की हल्की-फुल्की प्रस्तुति है। 

हमने वेबसीरीज की शूटिंग मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सुदूर गांव महोडिया में की थी। वहां रुकने का इंतजाम नहीं था तो हम शूटिंग के लिए रोज सुबह नजदीकी शहर से आते-जाते थे। राजस्थान के छोटे से गांव खैरताल के निवासी जितेंद्र के मुताबिक उनके लिए गांव और उसकी समस्याओं को समझना बेहद आसान रहा। वेबसीरीज पंचायत में गांव और वहां की जिंदगी का सजीव चित्रण है। 

गांव में दिन में सन्नाटा रहता था और रात को कोई बिजली नहीं। युवक तो एक भी नहीं दिखता था। पता चला सारे रोजी-रोटी के लिए शहर चले गए और गांव में बचे केवल बूढ़े और बच्चे। जितेंद्र को उम्मीद है कि वेबसीरीज पंचायत, गांव के बारे में लोगों को जागरुक करने में कामयाब रहेगी। मैंने सारे एपिसोड एक सांस में देख लिए और बहुत मजा आया। 

वेबसीरीज में हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शकों को कड़वी सच्चाई से रुबरु कराया गया है। इससे पहले वेबसीरीज कोटा फैक्टरी में काम कर चुके जितेंद्र के मुताबिक शूटिंग के वक्त यह नहीं सोचा जाता कि यह वेबसीरीज के लिए हो रहा है या फिल्म के लिए। फर्क दर्शक संख्या और लोगों के व्यवहार का दिखता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!