लाइव न्यूज़ :

भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं जिम्मी शेरगिल, जन्मदिन पर जानिए जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: December 3, 2021 16:51 IST

मोहब्बतें का रोमांटिक किरदार हो या ए वेडनसडे का जिम्मेदार व्यक्तित्व  जिम्मी ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जो लोग भूले से भी नहीं भूल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिम्मी की शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर से हुई हैउन्होंने अपने करियर की शुरुआत माचिस फिल्म से कि जोकि 1996 में रिलीज हुई थी

भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता जिम्मी शेरगिल उन कलाकारों में है जिन्होंने फिल्मों में अपने अलग अभिनय और किरदार से एक अलग पहचान बनाई है। मोहब्बतें का रोमांटिक किरदार हो या ए वेडनसडे का जिम्मेदार व्यक्तित्व  जिम्मी ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जो लोग भूले से भी नहीं भूल सकते हैं। जिम्मी का जन्म तीन दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

जिम्मी की शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे कि पढ़ाई लखनऊ और पंजाब से पूरी की, लेकिन कहते हैं ना कि कुछ अलग करने का कीड़ा जब काटता है तो इंसान को कुछ नहीं दिखता। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें सिनेमाई कीड़े ने काटा और उन्होंने  बॉलीवुड में आने का फैसला किया।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत माचिस फिल्म से कि जोकि 1996 में रिलीज हुई थी। माचिस में उनके किरदार ने तारीफें बटोरी। इस फिल्म के बाद उन्होंने मोहब्बतें, दिल है तुम्हारा, हासिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, ए वेडनसडे, तनु वेड्स मनु, साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज, स्पेशल 26 और मुक्काबाज सहित बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में काम किया।

जिम्मी ऐसे अभिनेता रहे जिनके ऊपर उम्र का प्रभाव नहीं पड़ा। उम्र बढ़ने के साथ साथ उनके भीतर का कलाकार और परिपक्व होता गया और उन्होंने लगातार कई दमदार किरदारों को निभाया।

जिम्मी से जुड़ी एक खास बात ये रही कि उन्होंने अधिकतर ऐसे आशिक का किरदार निभाया जिसे उसकी मोहब्बत नसीब नहीं होती है और उसका प्यार अधूरा रह जाता है। 

ये तो रही उनके करियर की बात, उनकी  के मुताबिक अगर जिम्मी शेरगिल की नेट वर्थ की बात करें तो साल 2002 में वो करीब 76.14 करोड़ रुपये थी। जानकारी के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। फिलहाल जिम्मी वेब सीरीज में अपना दम दिखा रहे हैं। आज उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकमानाएं

टॅग्स :जिम्मी शेरगिलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?