लाइव न्यूज़ :

'जर्सी' के लिए शाहिद कपूर के सिर्फ पसीने ही नहीं खून भी बहे, घायल होने के बाद खून थूकते वीडियो किया साझा

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 10:33 IST

जर्सी की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म के निर्माण के दौरान अभिनेता की यात्रा को साझा किया है। 3 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए किस तरह से मेहनत की है, ये साफतौर पर दिखाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर ने अनपी स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' के लिए क्रिकेट के मैदान पर काफी पसीने बहाएफिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद घायल हो गए थे। उनके होंठ पर 25 टांके लगे थे

मुंबईः शाहिद कपूर ने अनपी स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' के लिए क्रिकेट के मैदान पर काफी पसीने बहाए। फिल्म में वे एक क्रिकेटर ही दिखें ना कि एक ऐक्टर, इसके लिए उन्होंने बल्लेबाजी के एक-एक गुर सीखे। एक वक्त ऐसा भी आया जब शाहिद को प्रैक्टिस के दौरान खून भी बहाने पड़े। इस पूरी यात्रा का शाहिद कपूर ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी जर्सी पर खून के धब्बे और मुंह से खून थूकते नजर आ रहे हैं।

जर्सी की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म के निर्माण के दौरान अभिनेता की यात्रा को साझा किया है। 3 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए किस तरह से मेहनत की है, ये साफतौर पर दिखाई देता है। बिना हेलमेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए शाहिद को होंठ पर बॉल जा लगी थी जिसकी वजह से उनके होंठ पर 25 टांके लगे थे और उनके होंठ पर गंभीर चोट आई थी।

 वीडियो में शाहिद बल्लेबाजी कर रहे होंते और एक गेंद जाकर उनके होंठ पर जा लगती है। वे तुरंत अपना होंठ पकड़ लेते हैं लेकिन ज्यादा चोट की वजह से खून उनकी जर्सी पर गिरने लगते हैं। शाहिद को 25 टांके लगाने पड़े थे। इस वजह से शूटिंग को कई हफ्तों के लिए रोक दिया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे शाहिद को बहुत खून बह रहा था और खून बहने के दौरान उसने अपना होंठ पकड़ रखा था। जब वह उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो उनकी टी-शर्ट और रूमाल पर खून के धब्बे दिखाई देते हैं। जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो शाहिद को डॉक्टर के पास ले जाया गया।

चोट के बारे में बात करते हुए शाहिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था, "जर्सी की मेरी सबसे मजबूत याद यह होगी कि मुझे लगा कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा।" वीडियो के पहले भाग में दो साल पहले दुनिया में कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आने से पहले की फिल्म का निर्माण भी दिखाया गया है। दूसरे पार्ट में क्रू मेंबर्स मास्क में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उस वक्त दुनिया कैसे बदल गई।

टॅग्स :शाहिद कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच