लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में जया बच्चन ने पैपराजी के लिए दिया पोज, कहा- "अभी आप लोग इतना डायरेक्शन मत दीजिए", देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2023 10:43 IST

जया ने हंसते हुए मीडिया से कहा, "ये पद्मिनी मुझे यहां लेकर आई है।" ऐसे में फोटोग्राफर्स में से किसी ने कहा, "जया जी को लाना बहुत मुश्किल है।" तीनों महिलाओं ने एक साथ पोज दिए और बीच-बीच में खुशी से बातें भी कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजया ने पार्टी के लिए पारंपरिक बेज रंग का पहनावा पहना था।उन्होंने अपने बालों को गजरे से सजा हुआ जूड़ा बना लिया था।जया पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए फोटोबूथ पर पहुंचीं।

मुंबई: हेमा मालिनी की 75वीं बर्थडे पार्टी में जया बच्चन समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान जया ने खुशी-खुशी अपने दोस्तों के साथ फोटोग्राफरों को पोज दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पैपराजी से यह भी कहा कि वे उन्हें पोज के लिए डायरेक्शन न करें।

जया बच्चन पैपराजी को देखकर मुस्कुराईं

जया ने पार्टी के लिए पारंपरिक बेज रंग का पहनावा पहना था। उन्होंने अपने बालों को गजरे से सजा हुआ जूड़ा बना लिया था। जया पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए फोटोबूथ पर पहुंचीं। जया ने हंसते हुए मीडिया से कहा, "ये पद्मिनी मुझे यहां लेकर आई है।" ऐसे में फोटोग्राफर्स में से किसी ने कहा, "जया जी को लाना बहुत मुश्किल है।" तीनों महिलाओं ने एक साथ पोज दिए और बीच-बीच में खुशी से बातें भी कर रही थीं।

पद्मिनी फ्लोरल टील अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान फोटोग्राफर जया को बताते रहे कि कैमरे को कहां देखना है उन्होंने कहा, "अभी आप लोग इतना डायरेक्शन मत दीजिए।" पद्मिनी के साथ चलने से पहले उन्होंने नमस्ते के साथ फोटो सेशन खत्म किया।

पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

मुंबई में हुई पार्टी में जया और पद्मिनी के अलावा धर्मेंद्र, ईशा देओल, सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, विद्या बालन, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, तुषार कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुईं। पार्टी के कई अंदरूनी वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। हेमा ने मीडिया के सामने अपना बर्थडे केक भी काटा।

जया बच्चन आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी थे।

टॅग्स :जया बच्चनहेमा मालिनीधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?