लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय, जया बच्चन और आराध्या की नेगेटिव आई कोरोना रिपोर्ट, 14 दिन के लिए रहेंगे क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 14:26 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच ऐश्वर्या राय, जया बच्चन और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बी और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या राय और जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव पाया गया हैआराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को कोरोना वायरस (Coronavirus) हो गया है। यही नहीं, उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच जया बच्चन, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

कराया गया था रैपिड एंटीजन टेस्ट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार देर रात जया और ऐश्वर्या का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। हालांकि, रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कोरोना नेगेटिव हैं। यही नहीं, बच्चन परिवार की सबसे छोटी सदस्य यानी आराध्या बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना नेगेटिव आई है। फिलहाल, सभी 14 दिनों का क्वारंटाइन करेंगे और इसके बाद एक बार फिर सबकी जांच होगी।

बीएमसी ने बंगले को किया सैनिटाइज

बता दें, बिग बी और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी की एक टीम ने उनके बंगले जलसा को पूरी तरह सैनिटाइज किया। मालूम हो, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दोनों में बीमारी के हल्के लक्षण थे और उन्होंने संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था। दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बिग बी ने किया था ट्वीट

खुद की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बिग बी और अभिषेक ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।' उन्होंने यह भी लिखा, 'पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।' 

अभिषेक ने भी ट्वीट कर दी थी जानकारी

वहीं, अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा था, 'आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों में हल्के लक्षण हैं और हमें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है। मैं सभी से शांत रहने और नहीं घबराने का अनुरोध करता हूं। शुक्रिया।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनजया बच्चनअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?