लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की 'जवान' का धमाकेदार प्रिव्यू जारी, हैरतअंगेज एक्शन, दमदार डायलॉग, बिल्कुल अलग लुक में दिखे किंग खान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 10, 2023 13:25 IST

'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख के अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'जवान' का प्रिव्यू जारी किया गयाप्रिव्यू में शाहरुख को गंजा भी दिखाया गया हैतमिल फिल्मों के सफल निर्देशक एटली ने इसका निर्देशन किया है

Jawan prevue: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का प्रिव्यू जारी किया गया है।  प्रीव्यू रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ भी गई। ट्रेलर से पहले जारी किया गया 'जवान' का प्रिव्यू धमाकेदार और इसे देखकर तय माना जा रहा है कि किंग खान की अगली फिल्म में उनकी पिछली फिल्म 'पठान' से भी तगड़ा एक्शन होगा। 

प्रिव्यू की शुरुआत में ही शाहरुख का डॉयलॉग है।  “मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं, मां को किया वादा हूं, या अधूरा एक इरादा हूं। मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं! ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी आप हूं।” इस आवाज के साथ प्रिव्यू शुरु होता है और फिर धमाकेदार एक्शन सीन्स का सिलसिला जारी रहता है।

प्रिव्यू में शाहरुख को गंजा भी दिखाया गया है। एक डॉयलॉग में शाहरुख कहते हैं कि “जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं सकता”। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद शाहरुख इस फिल्म में भी पठान की तरह किसी एजेंट का किरदार निभा रहे हैं लेकिन ये सीक्रेट है।

शाहरुख के अलावा ट्रेलर में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि समेत कई ऐक्टर्स दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण का भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है। 2 मिनट 12 सेकंड के प्रिव्यू में शाहरुख के 4 से 5 लुक दिखे हैं। हालांकि इसके बाद भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है।

तमिल फिल्मों के सफल निर्देशक एटली ने इसका निर्देशन किया है। माना जा रहा है कि 'जवान' शाहरुख की पिछली फिल्म 'पठान' के मुकाबले ज्यादा एक्शन भी होगा और ये ज्यादा पैसा भी कमाएगी।

'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख के अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानमूवी ट्रेलरदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचारसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच