लाइव न्यूज़ :

शराब की लत में डूब गए थे जावेद अख्तर, कहा- जितना पीता था, 52-53 साल में मर जाता; बताया आखिरी बार कब पी?

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2023 08:09 IST

जावेद अख्तर ने पहले 2012 में आमिर खान की सत्यमेव जयते के एक एपिसोड में शराब के साथ अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, मैंने 19 साल की बहुत छोटी उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअरबाज खान के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने अतीत में अपने शराब पीने की लत के बारे में बातें की।जावेद अख्तर ने कहा कि मैं इसलिए पीता था क्योंकि मजा आता था। किसी बात का गम नहीं था।जावेद अख्तर ने कहा कि 31 जुलाई 1991 को उन्होंने आखिरी बार रम की बड़ी बोतल पी थी। 

मुंबईः मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में अपने शराब पीने के लत के बारे में बातें की और बताया कि कैसे इससे उन्हें छुटकारा मिला। जावेद अख्तर ने कहा कि एक दिन में वह एक बोतल पी जाते थे। फिर उन्हें समझ आया कि अगर ऐसे ही पीते रहे तो 52-53 साल से अधिक नहीं जी पाएंगे।

बॉलीवुड बबल पर अरबाज खान के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने निजी जीवन को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। जावेद अख्तर से अतीत में उनके अत्यधिक शराब पीने के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उन्हें समझ आ गया कि अगर वह शराब पर अंकुश नहीं लगा सके तो उनकी असामयिक मृत्यु हो जाएगी।

जावेद अख्तर ने कहा कि मैं इसलिए पीता था क्योंकि मजा आता था। किसी बात का गम नहीं था। मगर मुझे एक बात समझ में आ गई कि ऐसे ही पीता रहा तो 52-53 तक मुझे मर जाना चाहिए। इससे उपर मेरी उम्र नहीं जानी चाहिए। बकौल जावेद, 31 जुलाई 1991 को उन्होंने आखिरी बार रम की बड़ी बोतल पी थी। 

बकौल जावेद अख्तर, 31 जुलाई 1991 को उन्होंने आखिरी रम की बड़ी बोतल पी थी और 1 अगस्त से उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इतने सालों में उन्होंने शैंपेन का एक घूंट भी नहीं पिया है। जब अरबाज ने उनकी इच्छाशक्ति की सराहना की, तो जावेद ने कहा, अरे इच्छाशक्ति कोई चीज ही नहीं है। यह इच्छा की तीव्रता है। जावेद ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी लत जीना है। इससे मजबूत लत कोई नहीं।

गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने पहले 2012 में आमिर खान की सत्यमेव जयते के एक एपिसोड में शराब के साथ अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “मैंने 19 साल की बहुत छोटी उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब मैं बॉम्बे (अब मुंबई) आया तो मैंने दोस्तों के साथ पीना शुरू किया और बाद में यह आदत बन गई। पहले मेरे पास पर्याप्त पैसा नहीं था, लेकिन फिर मेरी सफलता के बाद पैसे के बहाव में एक दिन में एक बोतल पीता जाता था।

टॅग्स :जावेद अख्तरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!