लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर जावेद अख्तर ने शेख हसीना पर बोला हमला- शर्म की बात है, अपनी निगरानी में ऐसा कैसे होने दे सकती हैं

By अनिल शर्मा | Updated: October 19, 2021 11:24 IST

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर कहा, "जो कमजोर अल्पसंख्यकों को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे बदमाश, कायर और बीमार सांप्रदायिक हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे बंगलादेश में जो हो रहा है वह बहुत ही शर्म की बात हैः जावेद अख्तरजावेद अख्तर ने कहा, जो कमजोर अल्पसंख्यकों को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे बदमाश और कायर हैं

मुंबईः बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हिंदुओं के मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा पर 13 अक्टूबर से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में इस्कॉन मंदिर पर भी हमला किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस बीच बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर बांग्ला देश में हालिया सांप्रदायिक हिंसाओं को लेकर शेख हसीना सरकार की आलोचना की है।

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर कहा, "जो कमजोर अल्पसंख्यकों को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे बदमाश, कायर और बीमार सांप्रदायिक हैं।" जावेद अख्तर ट्वीट में लिखा- बंगलादेश में जो हो रहा है वह बहुत ही शर्म की बात है। जो लोग एक कमजोर अल्पसंख्यक को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे बदमाश कायर और बीमार सांप्रदायिक हैं। धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए जानी जाने वाली शेख हसीना अपनी निगरानी में ऐसा कैसे होने दे सकती हैं?

गौरतलब है कि बांग्लादेश के नोआखली में भीड़ ने कथित तौर पर इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में पिछले एक हफ्ते में कई हमले हुए हैं। बांग्लादेश-स्वीडिश लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी हमलों की निंदा की। तसलीमा ने  ट्विटर पर हसीना सरकार को निशाने पर लिया। ट्वीट में कहा- हसीना आज अपने भाई शेख रसेल की जयंती मना रही हैं, जब हजारों हिंदू अपने घरों को तोड़े जाने या जलाने के बाद बेघर हो गए हैं।

 दुर्गा पूजा पंडालों में हमले के बाद रविवार को रंगपुर के उपजिला पीरगंज में हिंदुओं के घरों को आग लगाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने 65 हिंदुओं के घरों को आग के हवाले कर दिया है। तसलीमा ने इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा, पीरगंज, रंगपुर, बांग्लादेश में बीती रात। जिहादियों ने दो हिंदू गांवों को जला दिया। हसीना बांसुरी बजा रही थी।

इससे पहले हमले को लेकर तसलीमा ने कहा था कि बांग्लादेश का नया नाम जिहादिस्तान है। पूरे देश में जिहादियों द्वारा हिंदू पूजा पंडालों, मूर्तियों, मंदिरों, घरों, दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। मीडिया को पीएम हसीना द्वारा हिंदू उत्पीड़न के बारे में चुप रहने के लिए कहा गया था। वह जिहादियों की मां और जिहादिस्तान की रानी रह चुकी हैं।

टॅग्स :जावेद अख्तरबांग्लादेशहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई