लाइव न्यूज़ :

जिनका स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था उन्हें बुरा क्यों लगेगा, कंगना रनौत के 'भीख' वाले बयान पर जावेद अख्तर

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2021 14:08 IST

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, "यह पूरी तरह से समझ में आता है। जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें बुरा क्यों लगेगा अगर कोई (एक) हमारी आजादी को सिर्फ एक 'भीख' कहता है।"

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के आजादीवाले बयान पर जावदे अख्तर ने पलटवार किया हैगीतकार ने कहा कि जिनका आजादी से कोई मतलब नहीं था उन्हें बुरा क्यों लगेगा

मुंबईः गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर उनपर पलटवार किया है। जावेद अख्तर ने कहा कि जिनका स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें इसका बुरा क्यों लगेगा। 

गौरतलब है कि कंगना ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि 1947 में जो आजादी मिली थी वो भीख में मिली थी, असली आजादी साल 2014 में मिली है।

जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, "यह पूरी तरह से समझ में आता है। जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें बुरा क्यों लगेगा अगर कोई (एक) हमारी आजादी को सिर्फ एक 'भीख' कहता है।"

कंगान रनौत के बयान को लेकर ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी उनकी खूब आलोचना की थी। बयान को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

अभिनेत्री की टिप्पणी के बादअभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा था, 'ताली बजाने वाले बेवकूफ कौन हैं, मैं जानना चाहती हूं। फिल्म निर्माता ओनिर ने यह भी पूछा, "क्या हम अब एक नया स्वतंत्रता दिवस मनाना शुरू करेंगे?"

उधर, वयोवृद्ध अभिनेता विक्रम गोखले ने कंगना का समर्थन किया था। गोखले ने कहा, ये सच है कि हमे आजादी दी गई थी। जब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी, तो कई लोग मूकदर्शक थे। इनमें कई वरिष्ठ नेता शामिल थे जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया।

टॅग्स :जावेद अख्तरकंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच