लाइव न्यूज़ :

'शोले आज लिखनी होती तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच मंदिर का दृश्य नहीं लिखता' , जावेद अख्तर ने कहा- यह एक मुद्दा बन जाता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 7, 2024 16:30 IST

जावेद अख्तर ने मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं आज शोले की स्क्रिप्ट लिख रहा होता तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच मंदिर का दृश्य नहीं लिखता। क्योंकि इससे समस्या हो जाती। यह एक मुद्दा बन जाता।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर अपने दिल की बात कहने में कभी नहीं हिचकिचातेजावेद अख्तर ने कला और सिनेमा से जुड़ी कई बातें कींकहा- फिल्में छोटी-छोटी बातों पर विवाद में आ जाती हैं

नई दिल्ली: मशहूर पटकथा और गीत लेखक जावेद अख्तर अपने दिल की बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर जावेद अख्तर ने हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

बीपी माझा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कला और सिनेमा से जुड़ी कई बातें कीं।  उन्होंने बताया कि कैसे इन दिनों फिल्म निर्माण मुश्किल हो गया है। जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म एक महंगी कवायद है, इसके लिए बड़ी पूंजी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि पूंजी एक एजेंडे के साथ आती है, वह चाहती है कि व्यापक हित सुरक्षित रहें। आज सच तो यह है कि फिल्म बनाना पहले से भी मुश्किल हो गया है।  एक अच्छी या यथार्थवादी फिल्म बनाने का डर बढ़ गया है। ऐसी फिल्म जिन लोगों को मिलती है वे डर जाते हैं और सेंसर भी डर जाता है।

जावेद अख्तर ने मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं आज शोले की स्क्रिप्ट लिख रहा होता तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच मंदिर का दृश्य नहीं लिखता। क्योंकि इससे समस्या हो जाती।  यह एक मुद्दा बन जाता। मैंने इसे कुछ अन्य फिल्मों के साथ देखा है जो छोटी-छोटी बातों पर विवाद में आ जाती हैं। पहले ऐसा नहीं था। 

बता दें कि धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार अभिनीत 1975 की रमेश सिप्पी की एक्शन-एडवेंचर फिल्म शोले एक भारतीय क्लासिक है। यह फिल्म अपने संवादों और कहानी के लिए प्रतिष्ठित मानी जाती है।

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की बॉक्स ऑफिस सफलता पर जावेद अख्तर ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने फिल्म पर चिंता व्यक्त करते हुए न सिर्फ इसे खतरनाक बताया बल्कि दर्शकों से ज्यादा समझदार बनने की अपील भी की थी। 

टॅग्स :जावेद अख्तरहिन्दी सिनेमा समाचारधर्मेंद्रहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!