लाइव न्यूज़ :

'महिलाएं बच्चे पैदा करने के लिए हैं, मंत्री पद संभालने के लिए नहीं', तालिबान के इस बयान पर जावेद अख्तर कह दी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 16:59 IST

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- तालिबान के प्रवक्ता ने दुनिया को बताया है कि महिलाएं मंत्री बनने के लिए नहीं बल्कि घर पर रहने और बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं लेकिन दुनिया के तथाकथित सभ्य और लोकतांत्रिक देश तालिबानी से हाथ मिलाने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर ने कहा है कि कितनी शर्म की बात है कि दुनिया के तथाकथित सभ्य और लोकतांत्रिक देश तालिबानी से हाथ मिलाने को तैयार हैंलोकतांत्रिक देशों को महिलाओं के दमन करने वाले तालिबानियों की निंदा करनी चाहिएः जावेद अख्तर

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और सरकार गठन के बाद वहां महिलाओं को लेकर सख्ती बरतनी शुरू हो चुकी है। तालिबान के एक प्रवक्ता को हाल ही में यह कहते हुए सुना गया कि महिलाएं केवल बच्चों को जन्म देने के लिए होती हैं न कि मंत्रालय संभालने के लिए। तालिबान के इस बयान पर बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इसको लेकर किए ट्वीट में लोकतांत्रिक देशों पर हमला बोला है। जावेद अख्तर ने कहा है कि कितनी शर्म की बात है कि दुनिया के तथाकथित सभ्य और लोकतांत्रिक देश तालिबानी से हाथ मिलाने को तैयार हैं। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने दूसरे ट्वीट में इन तथाकथित लोकतांत्रि देशों को तालिबान को विश्वपटल पर पहचानने से इनकार करने की बात कही है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- तालिबान के प्रवक्ता ने दुनिया को बताया है कि महिलाएं मंत्री बनने के लिए नहीं बल्कि घर पर रहने और बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं लेकिन दुनिया के तथाकथित सभ्य और लोकतांत्रिक देश तालिबानी से हाथ मिलाने को तैयार हैं। कितनी शर्म की बात है। इसके साथ ही गीतकार ने अपने दूसरे ट्वीट में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा- हर सभ्य व्यक्ति, हर लोकतांत्रिक सरकार, दुनिया के हर सभ्य समाज को अफगान महिलाओं के निर्मम दमन करने वाले तालिबानियों को पहचानने से इनकार करना चाहिए और निंदा करनी चाहिए। या फिर न्याय, मानवता और विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए।

तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकरुल्ला हाशिमी को एक टेलीविजन साक्षात्कार में टोलो न्यूज से बात करते हुए कहा कि “एक महिला मंत्री नहीं हो सकती। यह ऐसा है जैसे आपने उसके गले में कुछ डाल दिया जिसे वह नहीं उठा सकती । एक महिला के लिए कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है, उन्हें बच्चों को जन्म देना चाहिए और महिला प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान में सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती हैं । 

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिपतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!