लाइव न्यूज़ :

जब रोड पर बेसुध पड़ी शबाना आजमी को देख हो गई थी जावेद अख्तर की हालत खराब, मन में आया सवाल- क्या वो जिंदा है?

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2020 15:37 IST

शबाना मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। शबाना और जावेद दोनों ही लोग अपनी मुखरता के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक मसलों पर अपनी राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जनवरी में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थी।करीब दो महीने बाद शबाना आजमी ने अपनी कार एक्सीडेंट को लेकर कुछ बातें शेयर की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनके पति जावेद अख्तर ने उस एक्सिडेंट के बारे में अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। 

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी के लिए साल 2020 की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 18 जनवरी को शबाना आजमी कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गईं थीं। सेलेब्स के अलावा राजनेता भी शबाना आज़मी के स्वास्थ्य के बारे में जानने पहुंचे थे। अब लगभग तीन महीने से ज्यादा का समय गुजरने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उनके पति जावेद अख्तर ने उस एक्सिडेंट के बारे में अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। 

अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा कि शबाना को सड़क पर देखने के बाद मेरा पहला रिएक्शन यही था - क्या वो जिंदा है?  वह एक्सिडेंट बहुत गंभीर था, गाड़ी चकानचूर हो गई थी। जब मैं शबाना के पास पहुंचा तो वो बेसुध पड़ी थी और उसके नाक से खून निकल रहा था। बाहर से ज्यादा चोट भले ही न रही हो, लेकिन उन्हें कई अंधरूनी चोटें आई थीं। 

ठीक होने के बाद शबाना आजमी ने कही ये बात

करीब दो महीने बाद शबाना आजमी ने अपनी कार एक्सीडेंट को लेकर कुछ बातें शेयर की थी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'उस दौरान मेरे परिवार को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वह इन सभी तस्वीरों को मुझसे दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही मेरे पास मेरा खुद का मोबाइल फोन भी नहीं था।' शबाना आजमी के मुताबिक कुछ तस्वीरों की वजह से उनके परिवार के कुछ लोग और दोस्त काफी परेशान हुए थे। 

 मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ था एक्सिडेंट

इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थी। दुर्घटना के वक्त पीछे आ रही एक और कार में शबाना के पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। हालांकि जावेद अख्तर सुरक्षित थे लेकिन ड्राइवर को भी गंभीर चोट लगी थी। शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :जावेद अख्तरशबाना आज़मीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!