लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दिए बयान पर बोले जावेद अख्तर- 'जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगे'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 25, 2023 15:57 IST

बीते दिनों पाकिस्तान में फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर ने कहा था कि मुंबई पर हमला करने आए आतंकी नार्वे या किसी और देश से नहीं आए थे। वो अब भी पाकिस्तान में खुले घूम रहे हैं। ऐसे में अगर किसी हिंदुस्तानी को इसकी शिकायत है तो पाकिस्तान के लोगों को बुरा नहीं मानना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में दिए बयान पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रियाकहा- जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगेकहा- मुझे लगता है कि अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए

नई दिल्ली: पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल के दौरान जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के आरोपियों को लेकर बयान दिया था। पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान को आईना दिखाने वाले बयान के कारण जावेद अख्तर ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब जावेद अख्तर नें पहली बार भारत में इम मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब यहां नहीं डरे तो वहां क्या डरेंगे।

दरअसल जावेद अख्तर एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं अपनी बात को साफ तौर पर कहने से कभी पीछे नहीं हटा हूं। हालांकि ये मामला बहुत बड़ा हो गया है। ऐसा लग रहा है कि मुझे ऐसे आयोजनों में नहीं जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अब इस बारे में और बात नहीं करनी चाहिए। मैं जब भारत लौटा तो ऐसा लगा जैसे मैंने वर्ल्ड वॉर 3 जीत लिया हो। इस पर मीडिया और बहुत सारे लोगों के रिएक्शन्स आने लगे। मुझे अपना फोन बंद करना पड़ा। मैं शर्मिंदा था ऐसा क्या कह दिया? मुझे ये बातें कहनी थीं। क्या हमें चुप रहना चाहिए? नहीं न।"

जावेद अख्तर ने आगे कहा,  "मुझे अब जाकर पता लग रहा है कि मेरे स्टेटमेंट ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। वहां के लोग मुझे गालियां दे रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मुझे वीजा क्यों दिया गया? मुझे याद रहेगा कि वो किस तरह का मुल्क है। मैं जिस देश में पैदा हुआ हूं, वहां मैं कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देता आ रहा हूं। वही देश, जहां मैं मरूंगा भी। तो ऐसे में डरने की क्या बात है? जब मैं यहां डरकर नहीं जी रहा हूं तो मैं वहां की चीजों को लेकर क्यों डरूं?"

बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान में फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर ने कहा था कि मुंबई पर हमला करने आए आतंकी नार्वे या किसी और देश से नहीं आए थे। वो अब भी पाकिस्तान में खुले घूम रहे हैं। ऐसे में अगर किसी हिंदुस्तानी को इसकी शिकायत है तो पाकिस्तान के लोगों को बुरा नहीं मानना चाहिए।

टॅग्स :जावेद अख्तरआतंकी हाफिज सईदमुंबईपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?