लाइव न्यूज़ :

अजान विवाद के बाद ट्विटर पर छलका जावेद अख्तर का दर्द, लिखा-मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 17:14 IST

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'करीब 50 साल तक लाउडस्पीकर पर अजान (Azan On Loudspeaker) देना हराम रहा, लेकिन अब जब हलाल हुई है तो खत्म ही नहीं हो रही

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के मशहूर गीतकार और प्रख्यात शायर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और प्रख्यात शायर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। जावेद कई बार अपने विचारों के कारण भी सुर्खियों में आ जाते हैं।

हाल ही में जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अजान दिए जाने का मामला पर अपनी बात रखकर एक नई बहस को जन्म दे दिया था। जावेद अख्तर के मुताबिक लाउडस्पीकर पर अजान से लोगों को परेशानी होती है इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर खूब बवाल हुआ था। ऐसे में उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हाल ही में जब मैंने लाउडस्पीकरों पर अज़ान को लेकर टिप्पणी करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी तो मुस्लिम समाज के बड़े लोगों ने मुझे शाप देना शुरू कर दिया और कहा कि मैं नरक में सबसे बुरे स्थान में जाऊंगा. दूसरी तरफ हिंदू बड़े लोग मुझे जेहादी और राष्ट्रद्रोही कहते हैं। मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं जो सभी तरह की आस्थाओं के खिलाफ है। जावेद का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग जावेद के इस ट्वीट पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। 

जावेद ने क्या कहा था

जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में लिखा, ‘भारत में 50 साल तक लाउडस्पीकर पर अजान देना हराम रहा, लेकिन अब जब हलाल हुई है तो खत्म ही नहीं हो रही।' उन्होंने आगे लिखा, 'लोगों की परेशानियों को समझते हुए यह प्रथा बंद होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि, 'हमारे यहां रोज मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजते हैं इस पर आपकी क्या राय है?'

 इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, 'वो मंदिर हो या मस्जिद, कभी किसी त्योहार पर लाउडस्पीकर हो, तो चलो ठीक है। मगर रोज रोज तो न मंदिर में होना चाहिए न मस्जिद में।

 

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!