लाइव न्यूज़ :

यशपाल शर्मा के निधन से भावुक हुए जतिन सरना, '83' में निभा रहे क्रिकेटर का किरदार, कहा- अभी तो पारी बाकी थी यश पा

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 14:40 IST

नवाजुद्दीन की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में बंटी नाम से मशहूर हुए जतिन सरना ने यशपाल शर्मा के निधन से काफी भावुक हो गए हैं। जतिन ने इस बाबत अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर को अपने तरीके से याद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन से दुखी हुए एक्टर जतिन सरनाफिल्म '83' में सरना यशपाल शर्मा की भूमिका निभा रहे हैंदिग्गज क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है

साल 1983 में भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिग्गज क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन से खेल प्रेमी सहित बॉलीवुड सितारे भी काफी दुखी हैं। 

नवाजुद्दीन की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में बंटी नाम से मशहूर हुए जतिन सरना (Jatin Sarna) ने यशपाल शर्मा के निधन से काफी भावुक हो गए हैं। जतिन ने इस बाबत अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर को अपने तरीके से याद किया है। गौरतलब है कि जतिन सरना वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' (Film 83) में यशपाल शर्मा की ही भूमिका निभा रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम पर यशपाल शर्मा के साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए तस्वीर साझा की है। जतिन सरना ने उन्हें याद करते हुए लिखा- 'यह ठीक नहीं है सर, नहीं ये फेयर नहीं है और भगवान आपने भी फेयर नहीं किया। यशपाल सर, विश्वास नहीं हो रहा। आप इतनी जल्दी नहीं जा सकते। अभी तो पारी बाकी थी। अभी तो मुलाकात बाकी थी। आपके घर आना था मिलने मुझे, साथ में फिल्म देखनी थी आपके। आपके एक्सप्रेशन देखने थे। यश पा यश पा करके चिल्लाना था सबने। सबको पता चलना था कौन है ये शेर। सर आप हमेशा याद आओगे। इतिहास आपको कभी नहीं भूलेगा।'

मालूम हो कि अपने पूरे करियर में यशपाल शर्मा ने 37 टेस्ट मैच और 42 वनडे खेले थे जिसमें क्रमशः 1606 और  883 रन बनाए हैं। उन्होंने 1983 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक लगाया था। 1983 वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 मैचों में 240 रन बनाए थे। इसी पर निर्देशक कबीर खान फिल्म बना रहे हैं जिसमें कपिल देव की भूमिका में एक्टर रणवीर सिंह हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!