लाइव न्यूज़ :

Roohi New Song : रूही का बेहद रोमांटिक गाना 'आसन किश्तों में तू प्यार कर' हुआ रिलीज, बार-बार सुन रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2021 13:03 IST

Janhvi Kapoor And Rajkummar Rao Movie Roohi new song Kiston out: हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही का फैंस लंबे समय से इंजार कर रहे हैं। आखिरकार अगले महीने यह फिल्म थिएटर में दस्तक देने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव और दिनेश विजन इससे पहले फिल्म 'स्त्री' में एक साथ काम कर चुके हैं।पनघट के बाद इस फिल्म का एक और गाना शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है।इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Janhvi Kapoor And Rajkummar Rao Movie Roohi new song Kiston out: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को हॉरर- कॉमेडी के रूप में बनाया गया है। इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री' में नजर आ चुके हैं।

 रूही, 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. गौरतलब है कि रूही का नाम पहले रूही अफ्जा था जिसे बदलकर रूही किया गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले इस विषय पर बनी फिल्म स्त्री को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला था। इस फिल्म का दूसरा गाना आज यानी शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। 

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को पसंद कर रहे फैंस

'आसन किश्तों में तू प्यार कर' बोल के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने की शुरुआत में राजकुमार के हाथ में गोबी का फूल होता है और वह जाह्नवी से अपने दिल की बात कहते हैं। राजकुमार, जाह्नवी को गोबी का फूल देते हुए कहते हैं, फूल है गोबी का सब्जी मत समझना। प्यार है भवरे का हमदर्दी मत समझना। 

फिल्म का पहला गाना पनघट को भी पसंद कर रहे लोग

जुबिन लौटियाल ने इस गाने को गाया है। जबकि लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। वहीं गाने को सचिन जिगर ने कम्पोज किया है। गाने के बोल ऐसे हैं कि हर कोई इसे बार-बार सुनने को मजबूर हो पड़ा है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना पनघट रिलीज किया गया था। इस गाने में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा तीनों नज़र आ रहे हैं। सचिन-जिगर द्वारा कंपोज़ किए गए इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :राजकुमार रावजाह्नवी कपूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम