लाइव न्यूज़ :

जेलर अभिनेता मारीमुथु की तमिल टीवी सीरियल की डबिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2023 15:02 IST

जी मारीमुथु ने दो फिल्मों - 'कन्नुम कन्नुम' और 'पुलिवाल' का निर्देशन किया है, दोनों फिल्मों में जाने-माने अभिनेता प्रसन्ना ने अभिनय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल अभिनेता-निर्देशक जी मारीमुथु का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डबिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी।उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

चेन्नई: प्रसिद्ध तमिल अभिनेता-निर्देशक जी मारीमुथु का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी।  लोग 57 वर्षीय अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

नादिगर संगम (साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "निर्देशक और अभिनेता जी मारीमुथु का आज सुबह एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।"

कथित तौर पर वह एक तमिल टीवी धारावाहिक के लिए डबिंग के दौरान असहज हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मारीमुथु ने दो फिल्मों - 'कन्नुम कन्नुम' और 'पुलिवाल' का निर्देशन किया है, दोनों फिल्मों में जाने-माने अभिनेता प्रसन्ना ने अभिनय किया है।

प्रसन्ना ने एक्स में एक पोस्ट पर कहा- "निर्देशक जी मारीमुथु के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमने साथ में कन्नुमकन्नुम और पुलिवाल किया। हमारे बीच भाइयों जैसा रिश्ता था। हम कई बातों पर असहमत थे। उनका जीवन बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक अभिनेता के रूप में आखिरकार वह बहुत अच्छा कर रहा था। उसे कुछ समय के लिए वहां रहना चाहिए था। दुखद। 

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस