लाइव न्यूज़ :

बचपन से थी आर्मी ऑफिसर बनने की ख्वाहिश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बन गए एक्टर, बेहद दिलचस्प है 'पाताल लोक' के 'हाथी राम चौधरी' की कहानी

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 20:49 IST

जयदीप अहलावत ने अपने शानदार अभिनय से साबित कर दिया कि वह किसी भी तरह के रोल में जान फूंकने का दम रखते हैं। पाताल लोक में हाथी राम चौधरी का उनका किरदार लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजयदीप अहलावत की बेहतरीन एक्टिंग को देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।पंजाब और हरियाणा में कई स्टेज शोज करने के बाद जयदीप को साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा के साथ डेब्यू करने का मौका मिला।

वेब सीरीज पाताल लोक की चर्चाएं इन दिनों हर तरफ है। इस वेब सीरीज ने कंटेंट से लेकर एक्टिंग तक के मामले में कमाल का प्रदर्शन किया है। वेब सीरीज को दर्शक अबतक की सबसे बेहतरीन हिन्दी क्राइम थ्रिलर सीरीज कह रहे हैं। डायलॉग, एक्टिंग, डायरेक्शन तीनों की जमकर तारीफ हो रही है। पाताल लोक में हाथी राम चौधरी का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

जयदीप अहलावत की बेहतरीन एक्टिंग को देखकर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले जयदीप अहलावत असल में एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप ने बताया कि वह उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया था कि वह आर्मी ऑफिसर बनेंगे। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। 

जयदीप ने बताया कि फौज में जाने के लिए उन्होंने एनडीए का टेस्ट दिया, लेकिन वह पास नहीं हो सकें। इसके बाद उन्होंने सीडीएस का फॉर्म भरा, टेस्ट पास किया, लेकिन एसएसबी में फेल हो गए। फेल होने की वजह से जयदीप का आर्मी ऑफिसर बनने की ख्वाहिश पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने अपना फोकस एक्टिंग की तरफ किया।

पंजाब और हरियाणा में कई स्टेज शोज करने के बाद जयदीप को साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा के साथ डेब्यू करने का मौका मिला।  इसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर और विश्वरूपम जैसी फिल्मों से उन्हें एक अलग पहचान मिली। पताल लोक में पहली बार उन्हें लीड एक्टर का रोल मिला और उन्हें इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और खुद को एक बेहतरीन एक्टर साबित किया। 

टॅग्स :जयदीप अहलवातअमेज़न प्राइमअमेजनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!