लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडिस का मस्तीभरा वर्कआउट वीडियो हो रहा है वायरल, आप भी देंखे

By विवेक कुमार | Updated: September 18, 2018 11:41 IST

Jacqueline Fernandez Workout Video goes Viral on Social Media: जैकलीन जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'किरिक पार्टी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन 'बे यार' और 'केवी रिते जैश' जैसी गुजराती फिल्म बनाने निर्देशक अभिषेक जैन करेंगे।

Open in App

मुंबई, 18 सितम्बर: अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपने फोटोज और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक जैकलीन ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जो कि इन्स्टा पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

बता दें कि जैकलीन देश में रहे या विदेश में वर्कआउट करना नहीं छोड़ती हैं और अपने फैन्स को भी फिट रहने की सलाह देती हैं। फन और मस्ती उनके लाइफ स्टाइल में शामिल हैं। 

अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म रेस 3 में नजर आईं थीं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में जैकलीन ने कई स्टंट दिखाए और जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस से 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 

बता दें कि जैकलीन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से किया था। वह 'हाउसफुल', 'किक', 'रॉय', 'ढिशूम', 'अ फ्लाइिंग जट', 'ए जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। 

जैकलीन जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'किरिक पार्टी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन 'बे यार' और 'केवी रिते जैश' जैसी गुजराती फिल्म बनाने निर्देशक अभिषेक जैन करेंगे, जबकि फिल्म के निर्माता अजय कपूर होंगे।  इसके अलावा जैकलीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़सलमान खानरेस 3बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम