लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडीस, ईडी की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल, नोरा फतेही को भी किया गया था तलब

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 10:26 IST

ईडी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं सुकेश और जैकलीन के बीच किसी तरह के पैसों को लेकर अदला बदली हुई है या नहीं। बता दें कि ईडी ने 30 अगस्त को इस मामले में अभिनेत्री का बयान दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी तलब किया गया था सुकेश व इस केस से जुड़े उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पिछले काफी समय से कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों मे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए जैकलीन को 25 सितंबर, शनिवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन अभिनेत्री इसमें शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि उन्होंने अपने पेश ना होने की बात पहले कही थी या नहीं। बता दें कि ये मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना पाॅल से जुड़ा हुआ है। इस मामले में अभिनेत्री से पूछताछ की गई थी।

वहीं ईडी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं सुकेश और जैकलीन के बीच किसी तरह के पैसों को लेकर अदला बदली हुई है या नहीं। बता दें कि ईडी ने 30 अगस्त को इस मामले में अभिनेत्री का बयान दर्ज किया था। उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी तलब किया गया था।

इसके बाद जैकलीन को 25 सितंबर को भी पेश होना था जहां वो नहीं पहुंची। बता दें कि 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म अभिनेत्री लीना पॉल के चेन्नई वाले बंगले पर प्रवर्तनं निदेशालय ने छापा मारा था। जिस बंगले पर ईडी द्वारा छापा मारा गया था उसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। साथ ही 15 गाड़िया भी बरामद की गई थीं जिनकी कीमत करोड़ो रुपये है।

इस पूरे मामले पर कार्यवारी तब शूरु हुई जब कुछ समय पहले जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से सुकेश ने करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। बतादें कि इस ठगी के मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल भी शामिल थीं। सुकेश व इस केस से जुड़े उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी ठगी के इस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़नोरा फतेहीप्रवर्तन निदेशालयक्राइममनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल