लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पटियाला कोर्ट में पेश हुईं, 20 दिसंबर तक के लिए सुनवाई टली

By अनिल शर्मा | Updated: December 12, 2022 12:36 IST

इससे पहले, जैकलीन फर्नांडीज को 15 नवंबर को जमानत दे दी गई थी। जमानत के देने के दौरान कोर्ट ने कहा था कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था इसलिए जमानत दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे जैकलीनअपने वकीलों प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे के साथ सुबह करीब 10 बजे अदालत पहुंचीं। ईडी के जांच अधिकारी समय पर नहीं पहुंचने के कारण सुनावई 11 बजे से शुरू हुई।

नई दिल्ली:  पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाली थी। 

जैकलीनअपने वकीलों प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे के साथ सुबह करीब 10 बजे अदालत पहुंचीं। लेकिन ईडी के जांच अधिकारी समय पर नहीं पहुंचने के कारण सुनावई 11 बजे से शुरू हुई। जैकलीन के वकील कोर्ट में अपनी दलीलें रखीं। कोर्ट ने इसपर ईडी को फटकार भी लगाई।

दरअसल कोर्ट ने कहा कि मामले में लोग जेल में है और वह जमानत की मांग कर रहे है। कोर्ट ने कहा कि वे लोग जेल से बाहर आने के बेसिक अधिकार की मांग कर रहे है, हमको उनके अधिकारों को भी देखना है। इस पर ईडी की तरफ से पेश वकील ने कहा जांच अधिकारी आ रहे हैं उनका इंतजारर कर लीजिए। कोर्ट ने ईडी के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच अधिकारी के आने तक आप जिरह शुरू करिए।

सुकेश चंद्रशेखर के करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर आज सुनवाई होनी है।। 

गौरतलब है कि  30 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने मुंबई की पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था जिसने जैकलीन की सुकेश से मुलाकात करायी थी। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अनुसार, आरोपी पिंकी ईरानी उसको (सुकेश) एक बिजनेस टाइकून के रूप में पेश करती थी और उससे बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को मिलवाने में मदद करती थी। यही नहीं पिंकी उगाही के पैसों को ठिकाने लगाने में मदद भी की थी।

इससे पहले, जैकलीन फर्नांडीज को 15 नवंबर को जमानत दे दी गई थी। जमानत के देने के दौरान कोर्ट ने कहा था कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था इसलिए जमानत दी जा सकती है। दिल्ली पुलिस ने धारा 164 के तहत अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया था, जब उन्होंने कहा था कि वह कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहती हैं।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 2021 में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य सहित 14 आरोपियों को नामजद करते हुए चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका के प्रावधानों के तहत दायर की गई थी।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?