लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लक्जरी गाड़ियां, फोन और महंगे उपहार दिए, ईडी के आरोप-पत्र में दावा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:39 IST

ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा दायर एक मामले की जांच में पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर ने सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी।चंद्रशेखर ने कथित तौर पर कहा था कि वह शिविंदर की जमानत करा सकता है। फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे।

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी एवं अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से लक्जरी गाड़ियां, फोन और अन्य महंगे उपहार मिले। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में दिल्ली की अदालत में दाखिल आरोप-पत्र में यह जानकारी दी।

ईडी ने हाल ही में फर्नांडीज और फतेही से रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा दायर एक मामले की जांच में पूछताछ की थी, जिसमें दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

चंद्रशेखर ने कथित तौर पर कहा था कि वह शिविंदर की जमानत करा सकता है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह के समक्ष दायर आरोप-पत्र में दावा किया गया है कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसे गुच्ची और शनेल से तीन डिजाइनर बैग, गुच्ची की दो जिम पोशाकें, लुई वुइटन के एक जोड़ी जूते, हीरे के दो जोड़ी झुमके और बहु-रंगीन बेशकीमती पत्थरों का एक ब्रेसलेट और दो हर्मेज ब्रेसलेट उपहार के रूप में मिले।

ईडी ने दावा किया कि उन्हें एक कार ‘मिनी कूपर’ भी मिली थी जिसे उन्होंने लौटा दिया था। एजेंसी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में फतेही को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की थी और बाद में अन्य महंगी भेंट देने के अलावा 75 लाख रुपये दिए थे। अदालत ने इस महीने की शुरुआत में चंद्रशेखर, पॉल और छह अन्य के खिलाफ दायर आरोप-पत्र पर संज्ञान लिया था।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पहले चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया था। ईडी ने पुलिस प्राथमिकी के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज की। अदालत के सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र कई अनुलग्नकों सहित लगभग 7,000 पन्ने का है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़नोरा फतेहीप्रवर्तन निदेशालयमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल