लाइव न्यूज़ :

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के साथ लाखों की ठगी, दर्ज कराई शिकायत

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2023 16:09 IST

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ लाखों की ठगी हुई जिसके खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ की मां के साथ हुई धोखाधड़ी आयशा श्रॉफ के खिलाफ 58 लाख की हुई धोखाधड़ीमुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में कराई है। एएनआई के अनुसार जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ 58 लाख रुपये की ठगी हुई है।

इस मामले में पुलिस ने एलन फर्नांडिस नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे जांच के बाद ही इसमें और कुछ सामने आएगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एलन को 20 नवंबर, 2018 को MMA मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। MMA मैट्रिक्स जिम टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा का है और दोनों मिलकर इसकी जिम्मेदारी उठा रहे थे। 

इसके अलावा, कथित तौर पर, आरोपी ने कंपनी के माध्यम से भारत और भारत के बाहर कुल 11 टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बहुत पैसा लिया और दिसंबर 2018 से जनवरी 2023 तक एकत्र की गई फीस की कुल राशि कंपनी के बैंक खाते में 58,53,591 रुपये थी।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। आयशा श्रॉफ एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। अब आयशा श्रॉफ बॉलीवुड में फिल्में प्रोड्यूस करती हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

टॅग्स :जैकी श्रॉफटाइगर श्रॉफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम