लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ के नया घर खरीदने पर बोले जैकी श्रॉफ- यह उनका सपना था, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 14:42 IST

बेटे को एक बेहतर इंसान बनाने को लेकर जैकी ने कहा, टाइगर को इतना अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि टाइगर को उनकी मां आयशा और उनकी दादी और नानी ने पाला है

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ के नए घर को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा कि उसका मां के लिए घर खरीदने का सपना थाटाइगर श्रॉफ ने नया घर मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है, जिसे काफी महंगा इलाका माना जाता हैपिता जैकी ने कहा कि टाइगर को इतना अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई योगदान नहीं है

मुंबईः अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई के सबसे महंगे इलाके में अपने सपनों का घर खरीदा है। टाइगर के घर के अंदर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस बीच पिता जैकी श्रॉफ का बेटे द्वारा नया घर खरीदने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टाइगर के नया घर खरीदने को लेकर पिता जैकी श्रॉफ ने कहा है कि टाइगर का सपना था कि वह अपनी मां के लिए घर खरीदें। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत जैकी श्रॉफ ने कहा, बॉलीवुड में आने से पहले ही टाइगर अपनी मां आयशा के लिए एक शानदार घर खरीदने का सपना देखा करता था। वह अपने उसी सपने के पीछे हमेशा से दौड़ता रहा। हमेशा एक बच्चे को अपनी मां के लिए कुछ भी करना बेहद अद्भुत होता है। उसके साथ भी कुछ ऐसा ही रहा है। वह बहुत प्यारा और भावुक लड़का है।

टाइगर की परवरिश में उनका कोई योगदान नहींः बेटे को एक बेहतर इंसान बनाने को लेकर जैकी ने कहा, टाइगर को इतना अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि टाइगर को उनकी मां आयशा और उनकी दादी और नानी ने पाला है। तीनों देवियों ने ही टाइगर का पालन-पोषण किया है क्योंकि मैं हमेशा काम के लिए बाहर रहता था और जब वापस लौटता तो उसे लाड़-प्यार करता था।

जैकी श्रॉफ ने इस बात की खुशी जाहिर की कि टाइगर को वे खराब नहीं कर सके। टाइगर की तारीफ करते हुए आगे कहा, वह पूरी तरह से एक अलग है, जिस तरह से वह अपने काम और फिटनेस के प्रति अनुशासित है, वह काबिले तारीफ है।

गौरतलब है कि टाइगर ने अपना नया घर मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है, जिसे काफी महंगा इलाका माना जाता है। टाइगर ने इस घर में काफी पहले ही निवेश किया था। टाइगर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ ने खार पश्चिम में स्थित मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में यह घर लिया है जिसमें 8 बेडरूम हैं। इससे पहले टाइगर कार्टर रोड की एक इमारत में किराए पर रहते थे, लेकिन अब आठ बेडरूम वाले इस नए अपार्टमेंट में परिवार संग शिफ्ट हो गए हैं।

 

टॅग्स :जैकी श्रॉफटाइगर श्रॉफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!