लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब 13 साल की स्कूल लड़की को पहली नजर में दिल दे बैठे थे जैकी श्रॉफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2018 09:59 IST

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। उन्होंने कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्में की, जिनको उनके फैंस ने जमकर सराहा है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी का पूरा नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है। उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में हुआ था।  1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी 36 वर्षों से बॉलीवुड में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। ये बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भारतीय फिल्‍मों में लगभग  9 अलग-अलग भाषाओं में काम किया है।

फिल्मों से पहले थे ड्राइवर

फिल्‍मों में आने से पहले जैकी ट्रक ड्राईवर हुआ करते थे। लेकिन शुरू से ही फिल्मों के शौकीन होने के कारण उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रूख किया और जबरदस्त कामयाबी भी हासिल की।

प्यार और फिर  शादी

कहते हैं जैकी की लवस्टोरी एक दम फिल्मी थी। एक बार जैकी एक बस स्टेशन पर बैठे थे तभी वहां एक 13 साल की स्कूल की ड्रेस में लड़की आई जिसको देखते ही वो अपना दिल दे बैठे। जैकी को उससे एक नजर में इतना प्यार हो गया कि उसी बस में चढ़ गए और फिर धीरे धीरे समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ा। ये लड़की आएशा दत्त उनकी पत्नी थीं। आयशा एक रईस परिवार से थी लेकिन तमाम परेशानियों के बाद दोनों ने शादी की और खुद जैकी ने बताया था कि शादी के बाद आयशा सारे शाही शौक छोड़कर उनके साथ चाल में तक रही थीं।

जैकी का करियर

उन्‍होंने कुछ विज्ञापनों में मॉडल के तौर पर भी काम किया है। फिल्मों की बात करें तो  देवआनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' (1982)की शूटिंग देखने गए जैकी श्रॉफ पर देव साहब की अचानक से नजर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। जैकी ने तुरंत हां कर दी और इस तरह से पहली बार वे बड़े पर्दे पर नजर आए, जिसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। स्वामी दादा के रिलीज के अगले ही साल सुभाष घई ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म 'हीरो' में लीड रोल के तौर पर कास्‍ट किया जिसमें जैकी की हीरोईन मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। यह फिल्‍म बड़ी हिट हुई और इसके बाद जैकी ने कई छोटी-बड़ी फिल्‍मों में काम किया जिसमें उन्‍होंने लगभग हर तरह के रोल किए।

जैकी के हिट  फिल्‍में

स्‍वामी दादा, हीरो, अंदर बाहर, युद्ध, तेरी मेहरबानियां, पाले खां, अल्‍लाह रख्‍खा, कर्मा, जवाब हम देंगे, काश, राम लखन, परिंदा, मैं तेरा दुश्‍मन, त्रिदेव, वर्दी, दूध का कर्ज, सौदागर, किंग अंकल, खलनायक, गर्दिश, त्रिमूर्ति, रंगीला, बंदिश, अग्निसाक्षी, बॉर्डर, बंधन, रिफयूजी, मिशन कश्‍मीर, फर्ज, यादें, लज्‍जा, देवदास, ऑन-मेन एट वर्क, हलचल, क्‍योंकि, भूत अंकल, भागमभाग, किसान, वीर, शूटआऊट एट वडाला, धूम 3, हैप्‍पी न्‍यू ईयर, डर्टी पॉलीटिक्‍स जैसी फिल्मों में काम किया है। 

जैकी के अवार्ड

फिल्‍म 'परिंदा' के लिए जैकी को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। जैकी की कई फिल्मों के लिए सम्मानित किया गया है। 2007 में जैकी को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष न्यायाधीश जूरी पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया गया।  

टॅग्स :जैकी श्रॉफबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया