लाइव न्यूज़ :

भाषा विवाद: हिंदी को राष्ट्रभाषा समझते थे जावेद जाफरी, जानकारी हासिल करने के बाद पता चली सच्चाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2022 17:58 IST

जावेद जाफरी का हिंदी के राष्ट्रभाषा होने पर बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान जाफरी ने कहा कि इससे पहले उन्हें भी यही लगता था कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, जबकि ऐसा नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देजावेद जाफरी ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में पढ़ा और राष्ट्रीय भाषा की तलाश की।जावेद ने कहा कि 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से असमिया, बंगाली, हिंदी, मराठी, गुजराती, उर्दू और सिंधी आधिकारिक भाषाएं हैं।उन्होंने आगे कहा कि बात विविधता में एकता की है और यह भारत की सुंदरता थी और है। 

मुंबई: कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बीच हिंदी को लेकर भाषा विवाद छिड़ा हुआ है। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कई सितारें इसपर अपनी राय रखते हुए नजर आए। वहीं, अब जावेद जाफरी का हिंदी के राष्ट्रभाषा होने पर बयान सामने आया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान जाफरी ने कहा कि इससे पहले उन्हें भी यही लगता था कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, जबकि ऐसा नहीं है। 

जावेद जाफरी ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में पढ़ा और राष्ट्रीय भाषा की तलाश की। तब उन्हें एहसास हुआ कि संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं देता है। अपनी बात को जारी रखते हुए जावेद ने कहा कि 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से असमिया, बंगाली, हिंदी, मराठी, गुजराती, उर्दू और सिंधी आधिकारिक भाषाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि बात विविधता में एकता की है और यह भारत की सुंदरता थी और है। 

उन्होंने कहा कि इतने सारे धर्म हैं लेकिन कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं है, कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। बताते चलें कि जावेद जाफरी से पहले अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी के राष्ट्रभाषा होने को लेकर छिड़े विवाद पर कंगना रनौत, सोनू सूद, राम गोपाल वर्मा, मनोज बाजपेयी और अन्य सितारों के बयान सामने आ चुके हैं। वहीं, जावेद जाफरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एस्केप लाइव में नजर आएंगे। इसमें सिद्धार्थ और वलूचा डी सूसा भी हैं।

टॅग्स :अजय देवगनकिच्चा सुदीपहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार