लाइव न्यूज़ :

सलमान खान से शादी के सवाल पर गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जवाब आया सामने, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: May 8, 2020 19:43 IST

पिछले कई दिनों से ये खबरें जोर पर थीं कि सलमान शादी करने वाले हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के जवाब से अब एक बार फिर से उनकी शादी की खबर पर विराम लग गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान यूलिया वंतूर से पूछा गया कि वह सलमान खान से कब शादी कर रही हैं?शादी के सवाल पर रोमानियन ब्यूटी और सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जवाब सामने आया है।

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के चाहने वालों को उनकी शादी का एक लंबे समय से इंतजार है। सलमान के फैंस के लिए वो दिन सबसे ज्यादा खुशी का होगा जिस दिन वह अपनी शादी का ऐलान करेंगे। ऐसे में पिछले कई दिनों से ये खबरें जोर पर थीं कि सलमान शादी करने वाले हैं, ऐसे में शादी के सवाल पर रोमानियन ब्यूटी और सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जवाब सामने आया है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान यूलिया वंतूर से पूछा गया कि वह सलमान खान से कब शादी कर रही हैं? इस पर मुस्कुराते हुए यूलिया ने कहा कि हे भगवान! मुझसे बार-बार बस यही एक सवाल पूछा जा रहा है। मेरे हिसाब से यह सवाल पूछना बेकार है। शादी करने से ज्यादा दो लोग एक-दूसरे के लिए कैसा महसूस करते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि हर इंटरव्यू में मुझसे इसी तरह का सवाल किया जाता है। मीडिया की वजह से मेरे माता-पिता भी मुझसे शादी को लेकर सवाल करने लगते हैं। ऐसे में मैं उनसे बस इतना कहती थी कि आप मुझे खुश देखना ज्यादा पसंद करते हैं या मेरी शादी? बता दें कि यूलिया वंतूर इस समय सलमान खान के साथ उनके फार्महाउस पर ही है। 

लॉकडाउन की वजह से सलमान खान और यूलिया वंतूर इन दिनों एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हालांकि, फैंस के बीच इन दोनों की शादी की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ ब्रेकअप के बाद सलमान का नाम युलिया के साथ जुड़ गया। इसके बाद सलमान के फंक्शन में युलिया उनके साथ ही दिखती हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच