लाइव न्यूज़ :

पद्म पुस्कार मिलने पर बोले सुरेश वाडकर, हर कलाकार का सपना होता है इसे पाना

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2021 11:50 IST

Open in App
ठळक मुद्दे4 साल की उम्र से गा रहे हैं सुरेश वाडकर अब तक गा चुके हैं 30 से 40 हजार गाने

दिल्ली: आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सुरेश वाडकर को पदम अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की ओर से हर साल अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पद्म अवॉर्ड दिया जाता है। अवॉर्ड मिलने पर सुरेश वाडकर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। हर कलाकार का सपना होता है कि उसे यह अवॉर्ड मिले। मैंने चार साल की उम्र से गाना शुरू किया था। अब तक मैंने 30,000 से 40,000 तक गाने गाए हैं।"

साल 1955 में हुआ था जन्म

7 अगस्त 1955 को जन्मे सुरेश को बचपन से गाने का शौक था। उन्होंने 10 साल की उम्र से संगीत की तालीम लेनी शुरू कर दी थी। परिवार ने भी उनके इस शौक को बढ़ावा दिया और वे आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। वाडकर ने बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं और अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वे सिंगिंग के साथ-साथ मुंबई और यूएस में म्यूजिक स्कूल चलाते हैं। उन्होंने खुद को बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि मराठी फिल्म संगीत और भक्ति संगीत में अपना लोहा मनवाया है। 

तीन श्रेणियों दिया जाता है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इसमें पद्म विभूषण जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री प्रतिष्ठित सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, जनहित के मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेलकूद एवं नागरिक सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। 1954 में पहलीबार पद्म अवॉर्ड की घोषणा की गई थी। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!