लाइव न्यूज़ :

'द सूटेबल बॉय' में तब्बू के साथ किसिंग सीन पर ईशान खट्टर का रिएक्शन आया सामने, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 15:53 IST

'द सूटेबल बॉय' के ट्रेलर में तब्बू और ईशान के साथ देखा जा रहा है। यही नहीं, हर जगह दोनों की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर में ईशान अपने से उम्र में 24 साल बड़ी तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।नायर को समीक्षकों द्वारा प्रशंसित "सलाम बॉम्बे", "मॉनसून वेडिंग" और "द नेमसेक" जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। "धड़क" के अभिनेता और शाहिद कपूर के छोटे भाई ने कहा कि मान का किरदार निभाना उनके करियर की महत्त्वपूर्ण बात है।

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और तब्बू (Tabu) स्टारर टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विक्रम सेठ की फेमस किताब अ सूटेबल बॉय की कहानी पर आधारित इस सीरीज को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर में ईशान अपने से उम्र में 24 साल बड़ी तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीवी सीरीज में मान कपूर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ईशान खट्टर का कहना है कि तब्बू के सईदा बाई के किरदार के साथ उनके किरदार का एक असहज रोमांस है, लेकिन इसे बहुत ही सुंदर और स्तरीय ढंग से दिखाया गया है। खट्टर, नायर द्वारा निर्देशित छह-भाग के बीबीसी की सीरीज के साथ टेलीविजन पर पदार्पण कर रहे हैं। नायर को समीक्षकों द्वारा प्रशंसित "सलाम बॉम्बे", "मॉनसून वेडिंग" और "द नेमसेक" जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

नेता के बेटे का किरदार निभा रहे हैं ईशान खट्टर

सीरीज में, खट्टर ने एक नेता के बेटे का किरदार निभाया है। खटर ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह आज के समय में भी एक असहज संबंध है। कहानी में, एक अनुचित रोमांस की बात है। वह एक मुस्लिम वेश्या है, वह एक हिंदू परिवार के एक मंत्री का बेटा है और लगभग उसकी आधी उम्र का है। इसे मान के सामाजिक स्तर से बहुत नीचे देखा गया। (लेकिन) यह एक बहुत ही सुंदर रिश्ता है।’’

खट्टर के लिए आसान नहीं था मान का किरदार निभाना 

फिल्म में ये कहानी साल 1951 के भारत की है। छह हिस्सों में बंटी ये कहानी लता मेहरा और मान कपूर के परिवार के बारे में बताती है।"धड़क" के अभिनेता और शाहिद कपूर के छोटे भाई ने कहा कि मान का किरदार निभाना उनके करियर की महत्त्वपूर्ण बात है। खट्टर ने कहा कि जब उन्होंने शो की शूटिंग शुरू की, तो उन्होंने अपने चरित्र को समझने के लिए उपन्यास के कुछ अंश पढ़े। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :तब्बूईशान खट्टरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!